फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BJP leader pointed questions on AAP

आखिर क्या थी AAP की मजबूरी?

Fri, 03 Jan 2014 10:57 AM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 03 Jan 2014 10:57 AM IST
विज्ञापन
BJP leader pointed questions on AAP

दिल्ली विधानसभा में विश्वास मत प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान मुख्य विपक्षी दल भाजपा के विधायक दल नेता हर्षवर्धन ने कहा कि कांग्रेस से हाथ मिलकार ‘आप’ ने भ्रष्टाचार पर बोलने का हक खो दिया है।

विज्ञापन


एक तरफ तो दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल राजनीति से भ्रष्टाचार हटाने की बात करते हैं, दूसरी तरफ उनके द्वारा ही सबसे भ्रष्ट पार्टी बताई गई कांग्रेस के समर्थन से सरकार बनाते हैं।
विज्ञापन


हर्षवर्धन ने कहा कि देश की जनता पूछना चाहती है कि आखिर कौन सी मजबूरी थी कि ‘आप’ को कांग्रेस का समर्थन लेना पड़ा। एक तीर से दो निशाने साधते हुए कांग्रेस पर भी भाजपा विधायक दल के नेता हर्षवर्धन ने शब्द बाण चलाए। बृहस्पतिवार को विश्वास मत पर चर्चा के दौरान सदन में हर्षवर्धन पूरे सुर और ताल में दिखें।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मनीष सिसौदिया नैतिक बहुमत की बात करते हैं, लेकिन ‘आप’ ने अनैतिक गठबंधन किया है। देश के साथ अन्याय किया है। ऐसे में भाजपा सरकार का समर्थन नहीं कर सकती है। उन्होंने केजरीवाल से ‘आप’ को लेकर कई सवाल भी दागे।

हर्षवर्धन ने पूछे केजरीवाल से सवाल-

1. केजरीवाल कहते हैं सारी राजनीतिक पार्टियां भ्रष्ट हैं, उनकी ही पार्टी ईमानदार है। लेकिन कांग्रेस से समर्थन लेने में कोई ऐतराज नहीं करते।
2. मेट्रो से मैं और मेरे बच्चे भी जाते हैं, लेकिन मीडिया साथ नहीं होती। मेट्रो में मीडिया साथ लाकर कानून की छज्जियां क्यों उड़ा दी।

3. सुरक्षा नहीं लेने की बात करते हैं, बावजूद तीन लेयर की सिक्योरिटी है। वजह क्या है कि रामलीला मैदान में 4000 पुलिस कर्मी लगाए गए।
4. मुफ्त पानी की घोषणा तो सरकार ने की, लेकिन उन घरों का क्या होगा जिनके यहां मीटर नहीं लगे हैं।

5. जनता का ही पैसा जनता की जेब से निकालकर बिजली कंपनियों की जेब में क्यों डाला जा रहा है।
6. केजरीवाल बंगला न लेने की बात करते हैं, जबकि मुझे जानकारी है कि उनके लिए तिलक नगर में दो बड़े फ्लैट रिजर्व किए गए हैं।

7. शपथ लेने के 24 घंटे के भीतर सीएनजी के दाम कैसे बढ़ गए। सीएनजी के दाम पहले भी बढ़ते थे लेकिन इतनी कीमत पहली बार बढ़ी है।
8. शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया के एनजीओ ने विदेशों से करोड़ों का चंदा क्यों लिया है। पार्टी चलाने के लिए विदेशों से चंदा क्यों लिया जा रहा है।

9. इनकम टैक्स कमिश्नर के पद से इस्तीफा दिया। कहा वहां करोड़ों कमा सकते थे। जबकि आईआरएस एसोसिएशन ने बताया कि वे कभी कमिश्नर नहीं थे। सच क्या है, जनता जवाब चाहती है।

10. सरकार बताए बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर, सीएनजी और पानी के बढ़े दाम कब वापस होंगे?
11. आप ने कहा कि हमारे मंत्री लाल बत्ती नहीं लगाएंगे। यह नहीं बताया कि सुप्रीम कोर्ट ने पहले ही बत्ती न लगाने का आदेश दिया हुआ है। दिल्ली में विधायक पहले भी लाल बत्ती नहीं लगा सकते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed