फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   bjp leader jagdish mukhi is in the race of delhi cm

सरकार अभी बनी नहीं, मुखी को मिलने लगी बधाई

Fri, 18 Jul 2014 02:25 AM IST
Updated Fri, 18 Jul 2014 02:25 AM IST
विज्ञापन
bjp leader jagdish mukhi is in the race of delhi cm

दिल्ली में भाजपा की सरकार अभी बनी नहीं है लेकिन पंत मार्ग स्थित प्रदेश कार्यालय में चहलपहल बढ़ गई है। बड़ी संख्या में पार्टी समर्थक और कार्यकर्ता दफ्तर पहुंच नेताओं को बधाई देने में जुट गए हैं।

विज्ञापन


पार्टी दफ्तर में हर ओर राजधानी में सरकार बनने की चर्चा हो रही है। एक ओर जहां नेताओं का समय सरकार बनाने का फॉर्मूला तय करने में गुजर रहा है। वहीं कार्यकर्ताओं में मुख्यमंत्री के नाम को लेकर चर्चा हो रही है।
विज्ञापन


फिलहाल शीर्ष नेता इस मसले पर सीधा कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। लेकिन भाजपाई सरकार बनाने को लेकर उत्साह छिपा नहीं पा रहे हैं। बृहस्पतिवार दोपहर से शाम तक भाजपा प्रदेश कार्यालय का हाल बता रहे हैं हमारे संवाददाता नवनीत शरण व फोटोग्राफर अनिल कुमार:
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा अध्यक्ष के कमरे की तरफ निगाहें

bjp leader jagdish mukhi is in the race of delhi cm

दोपहर 12:00 बजे पंडित पंत मार्ग स्थित भाजपा कार्यालय में सरगर्मी देखते ही बन रही थी। कार्यकर्ताओं की बेचैनी बढ़ रही थी। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतीश उपाध्याय के कमरे में भाजपा कार्यकर्ता जमे रहे। उपाध्याय से उनकी चर्चा चलती रही। लेकिन कार्यालय से सरकार बनाने को लेकर किसी तरह का कोई बयान नहीं आया।

दोपहर 1:00 बजे भाजपा नेताओं की निगाहें प्रदेश भाजपा संगठन महामंत्री विजय शर्मा की तरफ भी टिकी हुई थीं। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं का यह मानना है कि संगठन की तरफ से अगर हरी झंडी मिल जाती है तो सरकार बनने में देरी नहीं होगी।

बड़े नेता उनसे मुलाकात करने ड्राइंग रूम तक पहुंच रहे थे। वहीं छोटे नेता उनसे मिलने वालों से ही जानकारी जुटा रहे थे। भाजपा विधायक जगदीश मुखी भी प्रदेश कार्यालय पहुंचकर सबसे पहले उन्हीं से मिलने पहुंचे।

प्रो. जगदीश मुखी को दी बधाई

bjp leader jagdish mukhi is in the race of delhi cm

दोपहर 2:00 बजे प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के जाने के बाद कार्यालय में सन्नाटा पसरा गया। हालांकि जैसे ही विधायक प्रो. जगदीश मुखी पहुंचे। लोगों ने उन्हें घेर लिया।

कई नेता तो उन्हें बधाई देने में जुट गए । साथ में फोटो खिंचाते रहे। कुछ कार्यकर्ताओं उनके समर्थन में नारा लगाने का प्रयास किया, लेकिन  प्रो. मुखी ने उन्हें रोक लिया।

कार्यकर्ता भी यह जानना चाह रहे थे कि वह मुख्यमंत्री पद की शपथ कब ले रहे है। वहीं प्रो. मुखी का कहना था कि अभी भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने सरकार बनाने की हरी झंडी नहीं दी है।

प्रेस कांफ्रेंस में भी नहीं हुई घोषणा

bjp leader jagdish mukhi is in the race of delhi cm

शाम चार बजे के करीब लोगों की निगाहें प्रेस कांफ्रेंस हाल की तरफ थी। दरअसल वहां मीडिया का जमावड़ा था। वहां विधायक आरपी सिंह प्रेस को संबोधित करने वाले थे।

लिहाजा भाजपा कार्यकर्ताओं को यह लगा कि कही उसी दौरान सरकार बनाने पर कुछ सुनने को मिले। लेकिन वहां भी सरकार बनाने पर कोई चर्चा नहीं हुई। कांफ्रेंस के दौरान आम आदमी पार्टी को ही कटघरे में खड़ा किया गया।

शाम 4:30 बजे प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के कार्यालय लौटने के बाद प्रदेश महामंत्री जय प्रकाश, शिखा राय, विधायक आरपी सिंह, महिला मोर्चा की सदस्य समेत कई नेता पहुंच गए। लेकिन यहां भी उन्हें निराशा ही मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed