{"_id":"66012520c76fedffce09bddd","slug":"bjp-leader-dushyant-kumar-counterattack-on-statement-of-delhi-government-minister-atishi-2024-03-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Delhi: 'सिर्फ चोर ही जेल से चलाते हैं गैंग...' केजरीवाल के सलाखों के पीछे से सरकार चलाने पर भाजपा का तीखा हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: 'सिर्फ चोर ही जेल से चलाते हैं गैंग...' केजरीवाल के सलाखों के पीछे से सरकार चलाने पर भाजपा का तीखा हमला
Mon, 25 Mar 2024 12:51 PM IST
शाहरुख खान
एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 25 Mar 2024 12:51 PM IST
विज्ञापन
dushyant kumar
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जेल से सरकार चलाएंगे। दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी के इस बयान पर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव ने तीखा प्रहार किया है। उन्होंने यहां तक कह डाला कि जेल से सरकार नहीं सिर्फ गैंग चलते हैं।
न्यूज एजेंसी एएनआई से भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत कुमार गौतम ने कहा "दुर्भाग्यपूर्ण है कि कोई मुख्यमंत्री जेल के अंदर हैं और वे अपनी ज़िद के कारण वहां से मंत्रालय चलाना चाहते हैं। आज तक ऐसा नहीं हुआ है... उन्हें(अरविंद केजरीवाल) याद आ रहा है कि वे एक गैंग के सरगना हैं। सिर्फ चोर ही जेल से गैंग चलाते हैं।
विज्ञापन
दरअसल, रविवार को आप की मंत्री आतिशी ने कहा था कि मुख्यमंत्री को इस्तीफा देने की जरूरत नहीं है। जेल से सरकार चलाएंगे। जेल से आदेश पास होंगे और हम अमल करेंगे। उन्होंने भाजपा को चुनौती देते हुए कहा कि हमारे एक भी आदमी तोड़कर दिखाओ। 400 पार का नारा लगाने वालों ने केजरीवाल को गिरफ्तार कर अपने आपको 40 पर समेटने का कदम उठा लिया है।
जनता का नहीं रुकेगा कोई भी काम: आप
सिविक सेंटर में रविवार को आम आदमी पार्टी के विधायकों और पार्षदों की अहम बैठक हुई। इसमें आप के राष्ट्रीय संगठन महासचिव डॉ. संदीप पाठक ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मिले आदेश की जानकारी दी। साथ ही, बताया कि जनता का कोई भी काम रुकने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने सभी विधायकों-पार्षदों और कार्यकर्ताओं से मुख्यमंत्री के संदेश को दिल्ली की जनता तक पहुंचाने को कहा।

#WATCH दिल्ली: भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत कुमार गौतम ने कहा, "दुर्भाग्यपूर्ण है कि कोई मुख्यमंत्री जेल के अंदर हैं और वे अपनी ज़िद के कारण वहां से मंत्रालय जलाना चाहते हैं। आज तक ऐसा नहीं हुआ है... उन्हें(अरविंद केजरीवाल) याद आ रहा है कि वे एक गैंग के सरगना हैं। सिर्फ चोर… pic.twitter.com/s84bxgo9S9
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 24, 2024
विज्ञापन
दरअसल, रविवार को आप की मंत्री आतिशी ने कहा था कि मुख्यमंत्री को इस्तीफा देने की जरूरत नहीं है। जेल से सरकार चलाएंगे। जेल से आदेश पास होंगे और हम अमल करेंगे। उन्होंने भाजपा को चुनौती देते हुए कहा कि हमारे एक भी आदमी तोड़कर दिखाओ। 400 पार का नारा लगाने वालों ने केजरीवाल को गिरफ्तार कर अपने आपको 40 पर समेटने का कदम उठा लिया है।
जनता का नहीं रुकेगा कोई भी काम: आप
सिविक सेंटर में रविवार को आम आदमी पार्टी के विधायकों और पार्षदों की अहम बैठक हुई। इसमें आप के राष्ट्रीय संगठन महासचिव डॉ. संदीप पाठक ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मिले आदेश की जानकारी दी। साथ ही, बताया कि जनता का कोई भी काम रुकने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने सभी विधायकों-पार्षदों और कार्यकर्ताओं से मुख्यमंत्री के संदेश को दिल्ली की जनता तक पहुंचाने को कहा।
विधायकों-पार्षदों ने की बैठक, दिलाया दिल्लीवालों को भरोसा
उन्होंने कहा कि जनता को बताएं कि बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य समेत अन्य निशुल्क सुविधाएं पहले की तरह मिलती रहेंगी। डॉ. पाठक ने कहा कि किसी भी सूरत में आप का एक भी कार्यकर्ता नहीं टूटेगा।

पूरी दुनिया में हो रही चर्चा : आतिशी
मंत्री आतिशी ने कहा कि आज का समय सिर्फ आम आदमी पार्टी के लिए नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए महत्वपूर्ण है। यह एक ऐसा समय है, जब देश।दुनिया हम सभी की तरफ देख रही है। देश में पहली बार हुआ है, जब चुनाव की घोषणा के तुरंत बाद राष्ट्रीय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को गिरफ्तार किया गया है।

देश में एक टर्निंग पॉइंट: गोपाल राय
गोपाल राय ने कहा कि सभी को लगता है कि मनीष सिसोदिया, संजय सिंह, सत्येंद्र जैन और केजरीवाल जेल में हैं। अब आम आदमी पार्टी तो खत्म हो जाएगी, लेकिन न पार्टी होगी और न ही लड़ाई रुकेगी। हर कदम पर रणनीति बनाकर आगे बढ़ना पड़ेगा। पूरे देश में केजरीवाल की गिरफ्तारी एक टर्निंग पॉइंट बनने जा रहा है।