फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   bjp leader gopinath munde dies on road accident

कैसे हुआ गोपीनाथ की कार का एक्सीडेंट?

Thu, 05 Jun 2014 09:35 PM IST
Updated Thu, 05 Jun 2014 09:35 PM IST
विज्ञापन
bjp leader gopinath munde dies on road accident

बीजेपी के दिग्गज नेता और केंद्री ग्रामीण विकास मंत्री गोपीनाथ मुंडे का सड़क हादसे में निधन हो गया। घर से एयरपोर्ट के लिए निकले गोपीनाथ की कार को इंडिका कार ने टक्कर मारी थी, जिसके बाइ वह घायल होकर जमीन पर गिर पड़े।

विज्ञापन


गोपीनाथ के निधन पर राष्ट्रीय शोक की घोषणा की गई है। अंतिम दर्शन के लिए गोपीनाथ का शव बीजेपी कार्यालय में रखा जाएगा।

गोपीनाथ के निधन के पीछे क्या है वजह? कैसे हुआ ये एक्सीडेंट जानिए आगे की स्लाइड में:

जब एयरपोर्ट के लिए निकले गोपीनाथ

bjp leader gopinath munde dies on road accident

केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गोपीनाथ मुंडे अपनी एसएक्स-4 गाड़ी में सवार होकर मंगलवार सुबह घर से एयरपोर्ट के लिए निकले थे।

यहां से उन्हें मुंबई के लिए रवाना होना था जहां उनका सम्मान समारोह था। सम्मान समारोह बीड़ में था।

सुबह करीब 6 बजे गोपीनाथ की गाड़ी जैसे ही अरविंदो मार्ग पर पहुंची, एक कार ने उनकी गाड़ी को टक्कर मारी।


विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे हुआ हादसा?

bjp leader gopinath munde dies on road accident

गोपीनाथ मुंडे की मौत के बाद हादसे क‌ी छानबीन जारी है। दिल्ली पुलिस ने आरोपी इंडिका चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

बताया जा रहा है कि गोपीनाथ की कार को इंडिका ने उधर ही टक्कर मारी जिधर खुद गोपीनाथ बैठे थे।

आरोपी इंडिका चालक का नाम ड्राइवर का नाम गुरविंदर सिंह बताया जा रहा है। जिस इंडिका कार ने टक्कर मारी थी वह एक कमर्शियल गाड़ी थी।

विज्ञापन

हादसे के बाद ड्राइवर से मांगा पानी

bjp leader gopinath munde dies on road accident

हादसे में घायल होने क‌े बाद गोपीनाथ ने अपने सहयोगी से पानी मांगा। यही नहीं उन्होंने खुद ही उससे कहा कि उन्हें हॉस्पिटल पहुंचाया जाए।

ड्राइवर उन्हें कार में लेकर हॉस्पिटल के लिए निकला उस वक्त तक गोपीनाथ होश में थे, लेकिन अचानक कार के भीतर उन्हें हार्टअटैक आया और वह अचेत हो गए।

गोपीनाथ को एम्स ले जाया गया।

एम्स में हुआ निधन

bjp leader gopinath munde dies on road accident

हादसे के बाद गोपीनाथ मुंडे को एम्स में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

बताया जा रहा है कि गोपीनाथ की मौत हार्टअटैक से हुई है। गोपीनाथ की मौत की खबर सुनकर बीजेपी के दिग्गज नेता और एम्स के डायरेक्टर भी वहां पहुंचे।

गोपीनाथ की मौत से महाराष्ट्र में उनके गांव में शोक की लहर फैल गई है।

ड्राइवर को नहीं आई खरोच

bjp leader gopinath munde dies on road accident

इस पूरे हादसे में गोपीनाथ की कार के ड्राइवर को जरा भी नुकसान नहीं ह‌ुआ। वह पूरी तरह सुरक्षित है।

हादसे के बाद ड्राइवर ने हिम्मत दिखाते हुए गोपीनाथ को हॉस्पिटल पहुंचाया। हालांकि ऐसा माना जा रहा है कि एम्स पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी।

पोस्टमार्टम के बाद बीजेपी नेता के शव को पार्टी हेडक्वार्टर ले जाया जाएगा। उसके बाद उनका शव महाराष्ट्र में उनके पैतृक गांव परली गांव के लिए रवाना किया जाएगा। जहां उनका अंतिम संस्कार होगा।

आरोपी ड्राइवर को मिली जमानत

bjp leader gopinath munde dies on road accident

केंद्रीय मंत्री गोपीनाथ मुंडे की कार को टक्कर मारने के आरोपी गुरविंदर को पटियाला कोर्ट से जमानत मिल गई है। पुलिस ने कहा आईबी व स्पेशल सेल जांच कर रहे हैं कि कहीं यह कोई षड्यंत्र तो नहीं।

कोर्ट ने कहा कि आरोपी ड्राइवर पर लगाई गई धाराएं जमानती हैं, लेकिन पूछताछ करनी हो तो आरोपी को किसी भी समय बुलाया जा सकता है।

मुंडे की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इस बात कर खुलासा हुआ है कि हार्टअटैक और लीवर फटने की वजह से उनकी मौत हुई है। माना जा रहा है कि लीवर फटने से उनके शरीर के भीतर खून फैल गया जिससे उनकी सांसें थम गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed