{"_id":"58120ef84f1c1b944ebc3f15","slug":"bjp-is-trying-to-defeat-bjp-in-its-own-style-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"केजरीवाल को उनके ही अंदाज में चित करने की तैयारी में भाजपा, प्लान तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केजरीवाल को उनके ही अंदाज में चित करने की तैयारी में भाजपा, प्लान तैयार
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 28 Oct 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
केजरीवाल और मनीष सिसोदिया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनडीएमसी के उपाध्यक्ष एवं भाजपा ने करण सिंह तंवर ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को उसके ही दांव पर चित करने की तैयारी की। उन्होंने एनडीएमसी में वर्षों से अनुबंध आधार पर कार्यरत लगभग 10 हजार कर्मचारियों को नियमित करने की मांग की है।
विज्ञापन
इतना ही नहीं, उन्होंने यह मामला आगामी तीन नवंबर को मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली एनडीएमसी की बैठक में उठाने का ऐलान किया है। उन्होंने बताया कि एनडीएमसी में लगभग 10 हजार कर्मचारी अल्पकालिक आधार पर विभिन्न श्रेणियों के अन्तर्गत 10-15 वर्षों से कार्यरत हैं, जिनमें डॉक्टर्स, नर्स, अध्यापक, क्लर्क, डाटा एन्ट्री ऑपरेटर, इंजीनियर, वाहन चालक, सुरक्षा कर्मी, फायरमैन, बेलदार, माली व चौकीदार आदि है।
विज्ञापन
इन कर्मचारियों को नियमित न किए जाने के चलते नौकरी से निकाले जाने का डर पूरी तरह व्याप्त है, जिसके फलस्वरूप न तो वे अपना काम ही ठीक ढंग से कर पाते हैं और न ही उनका दिमागी संतुलन ठीक रहता है।
विज्ञापन