फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BJP in haryana assembly election

मोदी के चहेते के घर बड़े-बड़े नेता लगा रहे चक्कर

Wed, 20 Aug 2014 11:44 AM IST
Updated Wed, 20 Aug 2014 11:44 AM IST
विज्ञापन
BJP in haryana assembly election

फरीदाबाद स्थित केंद्रीय सड़क परिवहन एवं जहाजरानी राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर का आवास इन दिनों टिकट की दावेदारी का अड्डा बन गया है। पूरे जिले से भाजपा से टिकट के दावेदार उनके घर पर पहुंचकर अपनी फरियाद लगा रहे हैं।

विज्ञापन


लोगों का मानना है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से अच्छे संबंध होने के कारण उनकी सलाह पर ही फरीदाबाद में टिकट का बंटवारा होना है।
विज्ञापन


खास बात यह है कि गुर्जर से फरियाद लगाने वालों में सत्ता पार्टी के विधायक व मंत्री भी शामिल हैं। खुद इस बात की पुष्टि केंद्रीय मंत्री कर रहे हैं।

टिकट दावेदारी का अड्डा बना केंद्रीय राज्यमंत्री का घर

BJP in haryana assembly election

सूत्रों की मानें तो पार्टी के जिलाध्यक्ष अजय गौड़, पूर्व प्रत्याशी प्रवेश मेहता, सीमा तिरखा, पूर्व विधायक चंदर भाटिया, जगदीश भाटिया, नयनपाल रावत, संजय कौशिक, किसान सेल के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मूलचंद शर्मा, नरेन्द्र गुप्ता, नीरा तोमर, आरएन सिंह, वीर सिंह नैन, अजय बैसला, पलवल से प्रदेश प्रवक्ता दीपक मंगला, पूर्व मंत्री सुभाष कत्याल, वीरपाल दीक्षित, हथीन से हर्ष कुमार, होडल से पूर्व विधायक रामरतन आदि लगातार गुर्जर से संपर्क में हैं।

इनमें कई लोग तो अक्सर गुर्जर के आवास पर ही नजर आते हैं। गुर्जर का कहना है कि सत्ताधारी पार्टी के विधायक, मंत्री भी उनके संपर्क में हैं। अभी विधानसभा चुनाव की घोषणा नहीं हुई है। चुनाव की घोषणा होते ही सत्तापार्टी के कई नेता भाजपा का दामन थाम सकते हैं।

पीएम मोदी के हैं करीबी इसलिए बढ़ी भीड़

BJP in haryana assembly election

केंद्रीय राज्यमंत्री का कद पार्टी में यूं ही नहीं बढ़ा। दरअसल उनका प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से पुराना संपर्क रहा है। पार्टी के पदाधिकारी भी इस बात से वाकिफ हैं। यही कारण है कि गुर्जर के यहां टिकट के दावेदारों का दरबार लग रहा है। गुर्जर के रिश्ते आरएसएस से भी काफी अच्छे हैं।

पीएम मोदी 1992 से वर्ष 2000 तक हरियाणा के भाजपा प्रभारी रहे। जिसके तहत उनका फरीदाबाद में काफी आना-जाना हुआ। इसी दौरान गुर्जर और उनके बीच अच्छी दोस्ती हुई। दोनों ने फरीदाबाद में संगठन के लिए काफी काम किया। कहा तो यहां तक जाता है कि गुर्जर के साथ स्कूटर पर बैठकर नरेन्द्र मोदी यहां की खाक छान चुके है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed