फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   bjp has lost the winning seat in haryana election 2014

मोदी के दोस्त ने खो दी अपनी सीट, करारी हार

Mon, 20 Oct 2014 01:06 PM IST
Updated Mon, 20 Oct 2014 01:06 PM IST
विज्ञापन
bjp has lost the winning seat in haryana election 2014

मोदी मैजिक के चलते भारतीय जनता पार्टी ने इस औद्योगिक शहर में कांग्रेस के पुराने किले को ध्वस्त कर दिया, जबकि पलवल में उसका जादू नहीं चला।

विज्ञापन


यदि लोकसभा (फरीदाबाद-पलवल की 9 विधानसभा) क्षेत्र की बात करें तो कांग्रेस और भाजपा की राजनीतिक कुश्ती बराबरी पर छूटी है। दोनों ने तीन-तीन सीटें ली हैं। इसके साथ ही जीते हुए नौ रत्नों के घरों पर दिवाली के दीप जले और हारे हुए लोगों के दिल जले।
विज्ञापन


फरीदाबाद जिले के परिणाम को देखें तो पिछली बार यहां पर छह में से चार सीटें कांग्रेस के पास थीं, जिनमें से इस बार तीन पर भाजपा ने अपना परचम लहराया है।

सबसे दिलचस्प लड़ाई तिगांव सीट पर देखी गई। यह सीट भाजपा चूक गई। विश्लेषकों का कहना है कि यदि किसी पार्टी कार्यकर्ता को टिकट मिलता तो केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर की यह पारंपरिक सीट हाथ से न निकलती।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा ने रातोंरात बदला था उम्मीदवार

bjp has lost the winning seat in haryana election 2014

लोकसभा चुनाव से पूर्व इस सीट पर गुर्जर खुद विधायक थे। इसलिए चुनाव कोई भी लड़े, इससे उनकी प्रतिष्ठा जुड़ी हुई थी।

उन्होंने अजय बैंसला, ओम प्रकाश रक्षवाल और उमेश भाटी जैसे कार्यकर्ताओं को छोड़कर बिल्डर लॉबी से आने वाले कांग्रेसी नेता को रातोंरात भाजपाई बनाकर मैदान में उतार दिया और अंतत: राजेश नागर को हार का सामना करना पड़ा। कहा जा रहा है कि गुर्जर तीन सीटें जीतकर भी अपनी पारंपरिक सीट की वजह से राजनीतिक दुनिया में हार गए।

दूसरी ओर सीमा त्रिखा ने कांग्रेस के दिग्गज नेता और पांच बार विधायक रहे महेंद्र प्रताप सिंह को बड़खल विधानसभा क्षेत्र से शिकस्त दी। महेंद्र प्रताप को हराना त्रिखा के लिए आसान नहीं था। क्योंकि इस साधारण कार्यकर्ता को घेरने के लिए इंडियन नेशनल लोकदल से उन्हीं की बिरादरी के चंदर भाटिया (पूर्व विधायक) खड़े हो गए थे।

शारदा के आंसुओं ने दिला दी भाजपा को जीत!

bjp has lost the winning seat in haryana election 2014

यही नहीं सीमा त्रिखा के खिलाफ इनेलो की ओर से पूर्व मंत्री एसी चौधरी भी दिनरात एक किए हुए थे। लेकिन राजनीति में पंजाबी बिरादरी के प्रतिनिधित्व के लिए त्रिखा के नाम पर पंजाबियों ने एकतरफा वोट डाला।

बल्लभगढ़ से मूलचंद शर्मा की राह शारदा राठौर के आंसुओं ने आसान कर दी थी। कांग्रेस नेत्री के चुनाव न लड़ने के फैसले ने यहां पर पार्टी का सूपड़ा साफ कर दिया।

रही बात एनआईटी की तो यहां पर शिवचरण लाल शर्मा के खिलाफ गुर्जर लॉबी एकत्र हो गई और पूर्वांचल के वोटों का बिखराव हुआ, जिससे इनेलो के नागेंद्र भड़ाना ने ताज पहना। जबकि फरीदाबाद शहरी सीट पर प्रवेश मेहता की खिलाफत भी विपुल गोयल को जीत का सेहरा बांधने से रोक नहीं पाई। शहरी मतदाताओं ने इनेलो को नकार दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed