फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BJP goes take advantage of kejriwal's custudy

जेल में केजरीवाल, गणित लगा रही भाजपा

Fri, 23 May 2014 07:50 PM IST
Updated Fri, 23 May 2014 07:50 PM IST
विज्ञापन
BJP goes take advantage of kejriwal's custudy

गडकरी मानहानि मामले में आप नेता केजरीवाल को भले ही अदालत ने जमानत न लेने पर जेल भेज दिया हो लेकिन भाजपा उनके जेल प्रकरण को लेकर नफे-नुकसान के आकलन में जुट गई है।

विज्ञापन


कोर्ट परिसर में भाजपा के नेता व वकील इसकी टोह लेने के घूमते देखे गए। यह भी आकलन किया जा रहा है कि यदि दिल्ली में चुनाव घोषित हो गए तो क्या स्थिति होगी।
विज्ञापन


केजरीवाल को जेल भेजे जाने के दौरान 21 मई को गडकरी के वकीलों से लेकर भाजपा नेता काफी खुश नजर आ रहे थे। उनका मानना था कि केजरीवाल की पोल खेलकर उन्होंने जंग जीत ली और आम लोगों के बीच केजरीवाल का पर्दाफाश किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

केजरीवाल के बांड पर भी नजर

BJP goes take advantage of kejriwal's custudy

केजरीवाल के जेल जाने के बाद जिस प्रकार समाचार पत्रों में खबरें आई उससे भाजपा नेताओं को सोचने के लिए मजबूर कर दिया कि क्या उन्होंने ठीक किया या गलत।

उनका मानना है कि मीडिया ने हालांकि केजरीवाल की गिरफ्तारी को ड्रामा करार दिया है लेकिन आम लोगों में उसका क्या संदेश गया।

शुक्रवार को भाजपा से जुड़े वकीलों की टीम मीडियाकर्मियों को जमानती बांड यानि फार्म नंबर 45 के जरिए यह समझाने में लगे रहे कि यह मात्र औपचारिकता ही है। बांड भरने पर केजरीवाल को पैसे जमा नहीं करवाने थे और आम लोगों को यह बताना जरुरी है।

भाजपा हाईकमान मुद्दे पर गंभीर

BJP goes take advantage of kejriwal's custudy

गडकरी के अधिवक्ता ने भी माना कि हाईकमान इस मुद्दे को लेकर गंभीर है। यह आकलन किया जा रहा है कि केजरीवाल के जेल जाने से भाजपा को फायदा मिला है या फिर केजरीवाल को।

वहीं गडकरी के खासम खास एक नेता तो मीडियाकर्मियों से जानने में लगे रहे कि आप बताए कि भाजपा को कहां तक फायदा हुआ है और कहां तक नुकसान। इतना ही नहीं वे अपने मोबाइल से पल-पल की खबर गडकरी को देते हुए भी नजर आए।

भाजपा में इस बात को लेकर भी चर्चा रही कि कहीं दिल्ली में चुनाव की घोषणा न हो जाए। यदि चुनाव की घोषणा के बाद भी केजरीवाल जमानत न ले तो किसे फायदा होगा किसे नुकसान।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed