{"_id":"30d4ecfafdedf44a3ecdda5ace3f6014","slug":"bjp-gives-an-other-name-to-kejriwal","type":"story","status":"publish","title_hn":"केजरी को मिला नया नाम ‘रणछोड़दास खांसड़’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केजरी को मिला नया नाम ‘रणछोड़दास खांसड़’
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sun, 16 Feb 2014 10:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अरविंद केजरीवाल के दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद दिल्ली में भाजपा विधायक दल के नेता हर्षवर्धन और उनकी पार्टी ने उन्हें यह नाम दिया है।
विज्ञापन
हर्षवर्धन कहते हैं कि केजरीवाल जिम्मेदारी से भाग गए। इसलिए उन्हें ‘रणछोड़दास खांसड़’ कहा जाना चाहिए। वहीं सोशल मीडिया पर 'भगोड़े केजरी' नाम पर भी काफी चर्चा चल रही है।
विज्ञापन
वहीं इस बात से नाराज केजरीवाल ने बीजेपी को सीख न देने की सहाल दी। साथ तीखा कटाक्ष करते हुए कहा कि जिस पार्टी के विधायक सदन में ब्लू फिल्म देखते हैं, कम से कम वह पार्टी हमें सलाह न दे।
विज्ञापन
पढ़ें: BJP ने केजरीवाल को दिया एक और नाम
भाजपा उपाध्यक्ष मुख्तार अब्बास नकवी कहते हैं कि केजरीवाल अब ‘शरीफ आदमी’ बनकर देशभर में घूमने की कोशिश करेंगे लेकिन उनके पास उपलब्धियों के नाम पर कुछ भी नहीं है।
इससे पहले भी बीजेपी अरविंद केजरीवाल को नए-नए नाम देती रही है। इससे पहले दिल्ली में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष रहते हुए विजय गोयल ने केजरीवाल को घोषणा मुख्यमंत्री नाम दिया था।