फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   bjp gets all seven seats in delhi by narendra modi effect

कांग्रेस के वोट बैंक पर भारी पड़े बीजेपी के अच्छे दिन

Sat, 17 May 2014 11:35 PM IST
Updated Sat, 17 May 2014 11:35 PM IST
विज्ञापन
bjp gets all seven seats in delhi by narendra modi effect

दिल्ली में कांग्रेस के वोट बैंक पर भाजपा के अच्छे दिन भारी पड़े। पिछड़ों के अलावा अल्पसंख्यकों ने कांग्रेस का हाथ छोड़ा तो पार्टी सत्तर विधानसभा सीटों पर तीसरे नंबर पर पहुंच गई।

विज्ञापन


कांग्रेस के जिन दिग्गजों ने विस चुनाव में किला बचाया था, उसमें भी मोदी की लहर और झाड़ू ने सफाई कर दी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरविंदर सिंह बड़े अंतर से जीते थे, लेकिन इस बार भाजपा के मुकाबले आधे से भी कम महज 24 हजार वोट कांग्रेस प्रत्याशी संदीप दीक्षित को मिले।
विज्ञापन


इतना ही नहीं कांग्रेस विधायक दल के नेता समेत सभी आठ विधायक बुरी तरह धराशायी हो गए।

वोट AAP को मिले, जीत गई बीजेपी

bjp gets all seven seats in delhi by narendra modi effect

बिजवासन, संगम विहार और तुगलकाबाद में कांग्रेस दस हजार वोट का आंकड़ा भी नहीं छू सकी।

जबकि बल्ली मारान, मटिया महल, सदर बाजार, करावल नगर, बाबरपुर, सीलमपुर, सीमापुरी, तिमारपुर, मुस्तफाबाद, ओखला, गांधी नगर, बादली, विकासपुरी, उत्तम नगर, मटियाला, करोल बाग, पटेल नगर और राजेंद्र नगर को छोड़कर बाकी किसी भी विधानसभा में 20 हजार वोट का आंकड़ा पार्टी पार नहीं कर सकी।

कांग्रेस के वोट बैंक में आम आदमी पार्टी ने सेंध लगाई तो इसका सीधा फायदा भाजपा को मिला। 'आप' के वोट प्रतिशत में वृद्धि हुई और पुनर्वास कॉलोनी, अनधिकृत कॉलोनी व निम्न तबके के अलावा अल्पसंख्यकों ने झाड़ू का बटन दबाया।

'आम आदमी ने छोड़ दिया AAP का साथ'

bjp gets all seven seats in delhi by narendra modi effect

सुल्तानपुर माजरा जैसी सीट पर 'आप' प्रत्याशी को कांग्रेस के मुकाबले साढ़े चार गुना और भाजपा को दोगुना वोट मिले। विस चुनाव में यहां से कांग्रेस प्रत्याशी जयकिशन ने जीत दर्ज की थी।

आप नेता प्रो. आनंद कुमार कहते हैं कि 'आप' से मध्यम व उच्च तबके के मतदाताओं का मोहभंग हुआ जिससे कोई सीट नहीं मिली। हालांकि, प्रदर्शन अच्छा रहा है। हम सात सीटों पर दूसरे नंबर पर रहे। इतना ही नहीं हमें अल्पसंख्यकों के वोट मिले।

लोस चुनाव परिणाम में भाजपा को किराड़ी विधानसभा में करारी हार मिली जबकि विस चुनाव में भाजपा प्रत्याशी अनिल झा रिकार्ड मतों से जीते थे। यहां आप को सबसे अधिक वोट मिले हैं।

विज्ञापन

मुस्लिमों के गढ़ में भी खिला कमल

bjp gets all seven seats in delhi by narendra modi effect

दिल्ली के मुस्लिम मतदाताओं ने बीजेपी के साथ नहीं जाने से जुड़ी धारणा को गलत साबित कर दिया है। लोकसभा चुनावों के वोटिंग पैटर्न के मुताबिक दिल्ली के सबसे अधिक मुस्लिम मतदाताओं वाली दो विधानसभा सीटों पर बीजेपी का कमल खिल गया है।

बल्लीमरान और मुस्तफाबाद सीटों पर भारतीय जनता पार्टी को सबसे ज्यादा वोट मिले हैं। विधानसभा की इन दोनों सीटों पर कांग्रेस का कब्जा है।

मालूम हो कि दिल्ली की सात संसदीय सीटों में पांच विधानसभा सीटें ऐसी हैं, जिसमें 50 से लेकर 90 फीसदी तक मुस्लिम मतदाता हैं।

काम कर गई मोदी लहर

bjp gets all seven seats in delhi by narendra modi effect

सीलमपुर, मुस्तफाबाद, ओखला, बल्लीमरान और मटियामहल विधानसभा सीटों पर मुस्लिम मतदाता निर्णायक भूमिका में है। इसमें मटियामहल पर निर्दलीय और बाकी चार पर कांग्रेस के विधायक हैं।

लोकसभा में हुई वोटिंग को पैमाना मानें तो पर इन पांचों सीटों पर सिर्फ मटियामहल को छोड़ दें तो कांग्रेस तीसरे नंबर पर चली गई है।

भाजपा जो इन सीटों पर वोट के मामले में हमेशा तीसरे और चौथे नंबर पर रही है वह बढ़त लेते हुए दो सीटों पर सबसे आगे रही। जबकि दो सीटों पर दूसरे नंबर पर रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed