फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BJP flick, more than 100 workers, join aap.

BJP को झटका, 100 से ज्यादा कार्यकर्ता AAP में शामिल

Sun, 21 Dec 2014 09:07 AM IST
Updated Sun, 21 Dec 2014 09:07 AM IST
विज्ञापन
BJP flick, more than 100 workers, join aap.

दिल्ली विधानसभा के चुनावों में जोर-शोर से जुटी बीजेपी के लिए एक बड़ा झटका लगा है। भाजपा की झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ की टीम शनिवार को आम आदमी पार्टी में शामिल हो गई। केजरीवाल की मौजूदगी में प्रकोष्ठ के अध्यक्ष उमेश वर्मा समेत दस पदाधिकारी और 100 से अधिक कार्यकर्ताओं ने पार्टी ज्वाइन कर लिया है।

विज्ञापन


कांस्टीट्यूशन क्लब में आयोजित कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी के सभी बड़े नेता शामिल हुए। इसे भाजपा के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। इस मौके पर केजरीवाल ने कहा कि उन्हें झुग्गी शब्द सुन कर बहुत बुरा लगता है।
विज्ञापन


यहा भी इंसान रहते हैं इसे कॉलोनी बोला जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी सत्ता में आई तो झुग्गी निवासियों को पूर्ण रूप से विकसित मकान दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि अभी तक इनके विकास की हमेशा अनदेखी की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा पर किया करारा हमला

BJP flick, more than 100 workers, join aap.

मगर जब हम सत्ता में आएंगे तो इनको विकास मॉडल में सबसे ऊपर रखा जाएगा। अभी तक इनको सिर्फ वोट बैंक के लिए ही दूसरे दल इस्तेमाल करते रहे हैं। पार्टी में शामिल हो चुके बीजेपी के नेता उमेश वर्मा ने कहा कि बीजेपी की कथनी व करनी में अंतर है।

उन्होंने कहा कि इस सर्दी में लगातार झुग्गियां तोड़ी जा रही है मगर केंद्र में शासित सरकार कुछ नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि हमने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष से भी बात करने की कोशिश की लेकिन उन्होंने हमारी बात सुनी तक नहीं इसलिए हमे यहां आना पड़ा। उम्मीद है कि यहां झुग्गीवालों की सुनवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed