फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BJP extended, many leaders join BJP

बढ़ा BJP का कुनबा, कई नेता पार्टी में शामिल

Wed, 14 Jan 2015 12:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 14 Jan 2015 12:26 PM IST
विज्ञापन
BJP extended, many leaders join BJP

चुनावी बिसात बिछने के साथ ही पार्टी बदलने का सिलसिला भी तेज हो गया है। राजनीतिक पार्टियां अपनी मजबूती दिखाने के लिए भी दूसरे दल के नेताओं को अपने पार्टी में शामिल कर रही हैं। मंगलवार को कांग्रेस, ‘आप’, एनसीपी, बसपा, लोकदल और जेडीयू के छोटे-बड़े नेता भाजपा में शामिल हुए।

विज्ञापन


दिल्ली भाजपा कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष सतीश उपाध्याय, सांसद रमेश बिधूड़ी व डॉ. उदित राज की उपस्थिति में कांग्रेस के पूर्व विधायक व पूर्व केंद्रीय गृहमंत्री बूटा सिंह के बेटे सरदार अरविंदर सिंह, राष्ट्रीय लोकदल की निगम पार्षद अनिता त्यागी, पूर्व कांग्रेस पार्षद दीपक चौधरी, प्रदेश कांग्रेस सचिव शशिकांत दीक्षित, कांग्रेस नेता गोपाल पहाड़िया, अशोक लोहिया, अरदेश शर्मा, महेंद्र त्यागी, एमपी शर्मा, सरदार हरप्रीत सिंह के साथ-साथ आम आदमी पार्टी के संदीप दूबे और इंजीनियर चंद्रकांत त्यागी और समाजवादी कार्यकर्ता ओंकार सिंह सिकरवार ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
विज्ञापन


इसके साथ ही जनता दल (यू) के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह पांचाल, बहुजन समाज पार्टी के पूर्व प्रदेश महासचिव चंद्रवीर सिंह ने भी भाजपा की सदस्यता ली। अखिल भारतीय खटीक महासभा के कमल चक्र, राष्ट्रीय जनशक्ति पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक बाल्मीकि ने भी भाजपा को अपना पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


सतीश उपाध्याय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति लोगों का उत्साह देखने को मिल रहा है। विशेष कर दलित समाज तो प्रधानमंत्री में एक समाज सुधारक देखता हैं। यही वजह है कि बाल्मीकि समुदाय सहित दलित समुदाय के विभिन्न वर्गों के लोग लगातार भाजपा से जुड़ रहे हैं। पूर्व विधायक अरविंदर सिंह ने कहा कि भाजपा क्रियाशील नेतृत्व देने में समर्थ है। मोदी के भाषण ने मुझे ऐसा अनुभव कराया कि अब उनके नेतृत्व में ही देश का दलित और शोषित समाज मुख्य धारा से जुड़ने में सफल होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed