फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BJP didn't take lesson from project going on PPP model

PPP मॉडल को नहीं समझ पा रही है भाजपा!

Sat, 19 Jul 2014 05:52 PM IST
Updated Sat, 19 Jul 2014 05:52 PM IST
विज्ञापन
BJP didn't take lesson from project going on PPP model

नई दिल्ली में राष्ट्रपति शासन के बीच संसद में वित्त मंत्री अरुण जेटली ने जो बजट पेश किया, उसमें पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) की मॉडल वाली सरकार की झलक मिली।

विज्ञापन


कामकाजी महिलाओं के लिए हॉस्टल, गुर्दे की बीमारी से पीड़ित लोगों के लिए डायलिसिस यूनिट और कौशल विकास केंद्र में सरकार पीपीपी का साथ लेगी।

जबकि इससे पहले जनकपुरी और ताहिरपुर सुपर स्पेशयलिटी अस्पताल, दिल्ली एयरपोर्ट मेट्रो और द्वारका बस अड्डे के मामले में यह मॉडल फेल साबित हुआ है।

नए पैकेट में पुराना सामान है ‌द‌िल्ली का बजट

BJP didn't take lesson from project going on PPP model

वित्त मंत्री ने पीपीपी मॉडल पर जिस कौशल विकास केंद्र को स्थापित किए जाने की घोषणा की है, वह योजना भी पुरानी है। सिंगापुर सरकार की मदद से कौशल विकास केंद्र की स्थापना की घोषणा पहले ही की गई थी।

विवेक विहार आईटीआई में इस केंद्र से संबंधित कुछ पाठ्यक्रमों की शुरुआत भी हो चुकी है। इसी तरह कामकाजी महिलाओं के लिए नए हॉस्टल बनाने की घोषणाएं भी पहले की गई हैं।

अब इसे पीपीपी मॉडल पर उतारकर स्पीड देने की बात कही जा रही है। पीपीपी मॉडल पर मुफ्त डायलिसिस सुविधा के लिए 50 नई यूनिट चालू करने का ऐलान किया गया है, जो वर्ष 2011-12 के बजट में भी की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस की ही घोषणाएं दोहराईं भाजपा ने

BJP didn't take lesson from project going on PPP model

दिल्ली का बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री ने नई सौगात बहुत कम दी हैं। ऐसी तमाम योजनाएं हैं, जो वर्ष 2009-10 से 2013-14 तक के बजट में पेश की जा चुकी हैं।

इसके अलावा दो मेडिकल कॉलेज और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 27,000 मकान भी उस बजट में शामिल था। ये सभी की घोषणाएं नए बजट में की गई हैं।

दक्षिण दिल्ली में अस्पताल की घोषणा 2009-10 और 2010-11 में भी शामिल था। इसी तरह से 2010-11 के बजट में मानसिक रोगियों के लिए नए होम तो उससे एक साल पहले भाषा विकास के लिए उर्दू शिक्षकों की नियुक्ति शामिल थी।

विज्ञापन

किस क्षेत्र को कितनी मिली राशि

BJP didn't take lesson from project going on PPP model

क्षेत्र-------राशि (करोड़ में)----प्रतिशत
स्वास्थ्य----------2724-----------16.3

शिक्षा-------------2482-----------14.8

समाज कल्याण---1862-----------11.1
आवास व
शहरी वि.---------2154-----------12.16
यमुना सफाई
व प्र.नि.--------750.80-----------4.24
परिवहन---------3702------------20.91
ऊर्जा-------------675--------------3.81

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed