फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BJP demonstrated outside Tihar Jail demanding Kejriwal's resignation

Delhi: केजरीवाल के इस्तीफे की मांग तेज, तिहाड़ के बाहर BJP का प्रदर्शन; कहा- पद पर बने रहना नैतिक अधिकार नहीं

Tue, 06 Aug 2024 07:31 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: श्याम जी. Updated Tue, 06 Aug 2024 07:31 PM IST
सार

भारतीय जनता पार्टी ने केजरीवाल के इस्तीफे की मांग तेज कर दी है। भाजपा ने कहा कि नैतिकता के आधार पर मुख्यमंत्री बने रहने का कोई औचित्य नहीं रह गया है। इस मांग को लेकर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के नेतृत्व में निगम पार्षद, वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने मोर्चा खोल दिया है। 
 

विज्ञापन
BJP demonstrated outside Tihar Jail demanding Kejriwal's resignation
अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे की मांग भाजपा ने तेज कर दी है। भाजपा ने कहा है कि केजरीवाल की गिरफ्तारी को अदालत ने वैध बताया है। नैतिकता के आधार पर मुख्यमंत्री बने रहने का कोई औचित्य नहीं रह गया है। इस मांग को लेकर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के नेतृत्व में निगम पार्षद, वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने मोर्चा खोल दिया है। तिहाड़ के बाहर इस्तीफे की मांग को लेकर रोष प्रदर्शन किया और दिल्ली सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

विज्ञापन


इस मौके पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि हाईकोर्ट ने अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को कानूनी रूप से वैध बताया है। अब उन्हें पद पर बने रहने का नैतिक अधिकार नहीं बचा है।दिल्ली की जनता भी मांग कर रही है कि उन्हें अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए, क्योंकि सुप्रीम कोर्ट भी इससे पहले उन्हें इशारा दे चुका है। वह शराब घोटाले के मुख्य सूत्रधार है और इसी आधार पर हाईकोर्ट ने उनकी याचिका रद्द की है। 
विज्ञापन


उन्हें अपने शीश महल का मोह त्याग कर इस्तीफा देना चाहिए। सरकारी तंत्र पूरी तरह से फेल हो चुका है। पूर्व शिक्षा और स्वास्थ्य मंत्री तक जेल में हैं, जो मंत्री और विधायक बाहर हैं उन्हें प्रेस कॉन्फ्रेंस से फुर्सत नहीं है। मुख्यमंत्री का शुगर लेवल कितना घटा और कितना बढ़ा इसी की राजनीति होती है। आशा किरण होम की भी कोई सुध लेने को तैयार नहीं है। कैबिनेट बैठक में भी एक तुगलकी टेलिफोनिक फरमान जारी कर दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयोजित प्रदर्शन में एमसीडी नेता प्रतिपक्ष सरदार राजा इकबाल सिंह, उपनेता जयभगवान यादव, प्रदेश पदाधिकारी विनय रावत, योगिता सिंह, प्रवीण शंकर कपूर, अशोक गोयल, वीरेंद्र बब्बर, आदित्य झा, विक्रम मित्तल, रेखा गुप्ता, शिखा राय समेत कई कार्यकर्ता शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed