फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BJP demands AAP derecognition

'तो केजरीवाल की पूरी टीम जाएगी जेल'

Sat, 19 Jul 2014 07:23 PM IST
Updated Sat, 19 Jul 2014 07:23 PM IST
विज्ञापन
BJP demands AAP derecognition

भड़काऊ पोस्टर मामले में पर केजरीवाल की पार्टी की चौतरफा फजीहत हो रही है। अपने तीन नेताओं के खिलाफ भड़काऊ पोस्टर लगाए जाने के विरोध में कांग्रेस ने शनिवार शाम प्रेस कांफ्रेंस कर आप पर निशाना साधा।

विज्ञापन


इस मौके पर आसिफ मोहम्मद ने कहा कि एनआईए से जांच कराने पर केजरीवाल की पूरी टीम ही जेल चली जाएगी।

उन्होंने कहा यह महज कुछ पोस्टर लगाने का मामला नहीं है। बल्कि यह एक बड़ी साजिश का हिस्सा है। गौतरलब है पोस्टर विवाद से पहले केजरीवाल ने कांग्रेस विधायकों पर पैसे के लिए भाजपा का समर्थन करने का भी आरोप लगाया था।

विज्ञापन

'केजरीवाल घिनौनी राजनीति कर रहे हैं'

BJP demands AAP derecognition

दिल्ली के महासंग्राम में कांग्रेस ने अपनी मंशा जाहिर कर दी है। शनिवार शाम हुई प्रेस कांफ्रेंस में कांग्रेस अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने केजरीवाल पर झूठ बोलने का आरोप लगाते हुए कहा कि अब तक दिल्ली की राजनीति में किसी पार्टी ने इतनी घिनौनी राजनीति नहीं की थी।

लवली के मुताबिक आप और संघ की सोच एक ही है। आप ने एक बड़ी साजिश के तहत कांग्रेस नेताओं के खिलाफ पोस्टर लगाए थे। वह लोगों को धर्म, जाति के आधार पर बांटना चाहती है। वह किसी भी हालत में दिल्ली में आप का समर्थन नहीं करेंगे।

नफरत फैलाने की साजिश

BJP demands AAP derecognition

दिल्ली में भड़काऊ पोस्टर विवाद मामले में भारतीय जनता पार्टी ने आम आदमी पार्टी पर पलटवार करते हुए उसकी मान्यता रद्द करने की मांग की है।

पार्टी अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने प्रेस कांफेंस कर आप के आरोपों का जवाब दिया। उन्होंने कहा कि दिल्ली में नफरत फैलाने की साजिश हो रही है। उन्होंने आप के आरोप बेबुनियाद बताया। उनके अनुसार आप पोस्टर के जरिए दिल्ली में नफरत फैला रही है। आप समाज को बांटने की कोशिश कर रही है।

आप ने शनिवार को ही भाजपा पर साजिशजन अपने नेता दिलीप पांडे को गिरफ्तार कराने का आरोप लगाया था।

विज्ञापन

वोट बैंक की राजनीति कर रही है आप

BJP demands AAP derecognition

भाजपा अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने आप पर ‌दिल्ली में वोट बैंक की राजनीति करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि आप झूठ और फरेब के सहारे अपना वोट बैंक बढ़ाने की ताक में हैं।

गौरतलब है कि शुक्रवार को भड़काऊ पोस्टर लगाने के आरोप में आप प्रवक्ता दिलीप पांडे को गिरफ्तार किया था। इसके बाद शनिवार को आप ने भाजपा पर अपने नेता दिलीप पांडे को गिरफ्तार कराने का आरोप लगाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed