BJP ने मांगा AAP मंत्री जितेन्द्र तोमर का इस्तीफा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश भाजपा ने कानून मंत्री जितेंद्र तोमर की फर्जी डिग्री मामले में दिल्ली सरकार को आड़े हाथ लिया है। भाजपा का कहना है कि नैतिकता का पाठ पढ़ाने वाली आम आदमी पार्टी के नेता खुद ही कठघरे में हैं। मामले में भाजपा विधायक दल के नेता विजेंद्र गुप्ता ने तोमर के इस्तीफे की मांग की है।
विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि आम आदमी पार्टी की तू-तू मैं-मैं और तोमर की फर्जी डिग्री मामले से पार्टी की पोल खुल गई है। उन्होंने कहा कि सूचना के अधिकार के तहत भी इसका खुलासा हो चुका है। गुप्ता ने कहा कि इस मुद्दे को विधानसभा में भी उठाया जाएगा।
वहीं, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने भी तोमर के इस्तीफे की मांग की। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान तो आप अन्य पार्टियों को नसीहत दे रही थी, लेकिन सरकार बनते ही यह साफ हो गया कि नैतिकता की दुहाई देने वाली पार्टी कितनी स्वच्छ छवि की है।