फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BJP Delhi manifesto reached 17 markets of Delhi to take suggestions from every section

BJP Delhi manifesto: भाजपा ने झोंकी पूरी ताकत, हर वर्ग से सुझाव लेने के लिए दिल्ली के 17 बाजारों में पहुंची

Sat, 21 Dec 2024 09:18 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 21 Dec 2024 09:18 PM IST
सार

व्यापारियों से बातचीत में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि केजरीवाल ने दुबई फेस्ट की तर्ज पर दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला लगाने का वादा किया था, जो सपना बनकर रह गया।

विज्ञापन
BJP Delhi manifesto reached 17 markets of Delhi to take suggestions from every section
भाजपा ने संकल्प पत्र के लिए झोंकी ताकत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संकल्प पत्र के लिए हर वर्ग से सुझाव लेने को भाजपा ने शनिवार को पूरी ताकत झोंक दी। दिल्ली के बाजारों में सांसद, विधायक, पार्षद समेत प्रदेश पदाधिकारियों ने व्यापारियों की समस्याओं को समझा।

विज्ञापन

संकल्प पत्र निर्माण समिति के संयोजक सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी के नेतृत्व में 17 प्रमुख बाजारों में व्यापारियों से मुलाकात की गई। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कनॉट प्लेस पालिका मार्केट के व्यापारियों से बातचीत की। इस मौके पर व्यापारी अतुल भार्गव ने नई दिल्ली के व्यापारियों की समस्याओं से जुड़ा सुझाव पत्र सौंपा। केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने निर्माण विहार में विधायक ओमप्रकाश शर्मा, अभय वर्मा और जिलाध्यक्ष संजय गोयल के साथ व्यापारियों से सुझाव लिए। इसी तरह पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल, विधायक अजय महावर ने लाल किला चौक पर लोगों से सुझाव मांगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

केजरीवाल ने किए झूठे वादे
इधर, व्यापारियों से बातचीत में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि केजरीवाल ने दुबई फेस्ट की तर्ज पर दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला लगाने का वादा किया था, जो सपना बनकर रह गया। 10 सालों में विकास के नाम पर सिर्फ झूठ परोसा गया है। भाजपा सरकार चाहती है दिल्ली एक मॉडल सिटी बने और भविष्य में इस पर लोगो को गर्व हो। 

विज्ञापन

आप सरकार ने बस लूटने का काम किया
केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि दिल्ली की स्थिति यह है कि हर तरफ भ्रष्टाचार व्याप्त है। चाहे व्यापारी वर्ग हो अन्य, दिल्ली सरकार ने सभी को सिर्फ लूटने का काम किया है। सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि दिल्ली में जहां भी जा रहे हैं। वहीं, यह पूछा जा रहा है कि दिल्ली कब तक भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचारियों को सहन करेगी। देश की राजधानी में रहकर भी सांसों का आपातकाल लोग झेल रहे हैं। सांसद कमलजीत सहरावत ने कहा कि दिल्ली का व्यापारी वर्ग 10 सालों से ठगा महसूस कर रहा है। दिल्ली में व्यापार करना काफी मुश्किल है। कोई नया बाजार नहीं बना जहां व्यापारी नये तरीके से व्यापार शुरू कर सकें।

महिलाओं के लिए शौचालय तक नहीं
सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि दिल्ली के बाजारों में महिलाओं के लिए शौचालय तक नहीं हैं। केजरीवाल ने व्यापारियों को सिर्फ लूटने का काम किया है। पहली बार दिल्ली की सरकारी योजना 21000 करोड़ रुपये के घाटे में है। बांसुरी स्वराज ने कहा कि दिल्ली की जनता के बीच हम वीडियो वैन और अपने संकल्प को लेकर पहुंच रहे हैं। वीडियो के माध्यम से दिल्ली सरकार के कुशासन का प्रचार कर रहे हैं। दिल्लीवालों के सुझाव लेकर एक ऐसा संकल्प पत्र बनाने जा रहे हैं जो लोगों हितों व आकांक्षाओं को पूरा करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed