फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BJP delegation will come to Delhi from Gujarat will investigate Kejriwal model of administration

Delhi: गुजरात से दिल्ली आएगा भाजपा का प्रतिनिधिमंडल, केजरीवाल के प्रशासन मॉडल की करेगा 'जांच'

Mon, 27 Jun 2022 09:18 PM IST
अनुराग सक्सेना पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Mon, 27 Jun 2022 09:18 PM IST
सार

गुजरात में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। दिल्ली भाजपा के उपाध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने बताया कि 17 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल में पूर्व मंत्री, विधानसभा अध्यक्ष और गुजरात के भाजपा विधायक हैं।

विज्ञापन
BJP delegation will come to Delhi from Gujarat will investigate Kejriwal model of administration
दिल्ली भाजपा उपाध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा - फोटो : ट्विटर

विस्तार

गुजरात से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के प्रशासन मॉडल का निरीक्षण करेगा। गुजरात में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।

विज्ञापन


दिल्ली भाजपा के उपाध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने बताया कि 17 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल में पूर्व मंत्री, विधानसभा अध्यक्ष और गुजरात के भाजपा विधायक हैं।

आम आदमी पार्टी (आप) खुद गुजरात में कदम रखना चाहती है, जहां इसी साल चुनाव होने हैं। केजरीवाल समेत आप के कई वरिष्ठ नेता हालिया महीनों में गुजरात में बैठकों और रोड शो के लिए जनसभाएं करते रहे हैं।
विज्ञापन


सचदेवा ने कहा, ''अपने दो दिवसीय दौरे में गुजरात भाजपा प्रतिनिधिमंडल देखेगा कि कैसे गुजरात में चुनाव से पहले केजरीवाल द्वारा झूठ और विज्ञापन आधारित दिल्ली मॉडल की तारीफ की जा रही है। गुजरात के भाजपा नेता हर सेक्टर में पानी और बिजली आपूर्ति समेत केजरीवाल के इस कथित दिल्ली मॉडल की सच्चाई देखेंगे।''

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed