फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BJP Councilor slapped mcd junior engineer

भाजपा पार्षद ने इंजीनियर को जड़ा थप्पड़

Wed, 14 Jan 2015 03:59 PM IST
Updated Wed, 14 Jan 2015 03:59 PM IST
विज्ञापन
BJP Councilor slapped mcd junior engineer

दिल्ली में चुनाव की तैयारियों में लगी भाजपा के लिए बुरी खबर है। दिल्ली नगर पालिका के वार्ड नंबर 188 से पार्षद ने एमसीडी के एक जूनियर इंजीनियर को सरेआम चांटा मार सनसनी फैला दी।

विज्ञापन


एएनआई के मुताबिक एमसीडी का जूनियर इंजीनियर इलाके में चल रहे अवैध निर्माण्ा को रोकने की कोशिश कर रहा था।

एजेंसी ने इस पूरी घटना का एक वीडियो भी जारी किया है जिसमें भाजपा पार्षद को एमसीडी के अधिकारी को थप्पड़ मारते हुए साफ देखा जा सकता है।

वीडियो क्लिप से स्पष्ट है कि एमसीडी के अधिकारी की भाजपा पार्षद से किसी मुद्दे पर बहस हो रही है। इसी दौरान पार्षद उत्तेजित हो जाते हैं और जूनियर इंजीनियर को थप्पड़ जड़ देते हैं।

विज्ञापन

देखिए पूरा वीडियो

BJP Councilor slapped mcd junior engineer

हालांकि एमसीडी ‌अधिकारी को इसका विरोध करते हुए भी देखा जा सकता है। इस बीच भीड़ में खड़े लोग बीच-बचाव करते हुए इंजीनियर और पार्षद को एक-दूसरे से दूर करने की कोशिश करने लगते हैं।

इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा प्रवक्ता नलिन कोहली ने कहा कि उन्हें इस घटना के बारे में पूरी जानकारी नहीं है लेकिन किसी को भी किसी पब्लिक सर्वेंट पर हाथ उठाने का अधिकार नहीं है।

घटना के बारे में आप नेता संजय सिंह ने कहा कि भाजपा के लोग दिल्ली में लगातार गुंडागर्दी कर रहे हैं। इससे पहले भाजपा के ही लोगों ने उनके नेता सहीराम पहलवान पर हमला कर उनकी गाड़ी तक जला दी थी। अगर बीजेपी को लगता है कि वह गुंडागर्दी कर लोगों को बरगला सकती है तो वह गलत सोचती है।


नीचे देखिए इस पूरी घटना का वीडियो...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed