{"_id":"5d407d0e8ebc3e6d0b74daed","slug":"bjp-complaint-to-lokayukta-against-delhi-government","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली सरकार के खिलाफ अब भाजपा ने लोकायुक्त से की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली सरकार के खिलाफ अब भाजपा ने लोकायुक्त से की शिकायत
Tue, 30 Jul 2019 10:53 PM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 30 Jul 2019 10:53 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के सरकारी स्कूलों में कमरों के निर्माण को लेकर दिल्ली सरकार पर 2 हजार करोड़ रुपये का भ्रष्टाचार करने के आरोप लगाने वाली भाजपा ने अब लोकायुक्त से शिकायत की है।
इससे पहले दिल्ली पुलिस और एसीबी को शिकायत भी की जा चुकी है। मंगलवार को दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी सहित कई नेताओं ने लोकायुक्त से मुलाकात कर शिकायत दी।
साथ ही इस मामले में तत्काल उच्च स्तरीय जांच की मांग भी की। भाजपा नेता मनोज तिवारी का आरोप है कि उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने स्कूलों के कमरों में काफी भ्रष्टाचार किया है।
विज्ञापन
कुछ ही समय पहले भाजपा ने एक आरटीआई का हवाला देते हुए दिल्ली सरकार पर आरोप लगाए थे। भाजपा का कहना है कि करीब 2 हजार करोड़ रुपये का घोटाला मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री ने मिलकर किया है।

इस मामले को लेकर उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी अपना पक्ष रख चुके हैं। साथ ही उन्होंने दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता, मनोज तिवारी को मानहानि का नोटिस भी दिया हुआ है।
भाजपा का कहना है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपनी कुर्सी का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं। दिल्ली की जनता के आगे झूठ की राजनीति कर वाहवाही लूटना चाहते हैं।
महिलाओं की मुफ्त यात्रा को ठंडे बस्ते में डाला : गुप्ता
दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता का कहना है कि दिल्ली सरकार ने मेट्रो में महिलाओं के मुफ्त यात्रा कराने की योजना को ठंडे बस्ते में डाल दिया है।
उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में जनता का दिल जीतने के लिए दिल्ली सरकार ने ये हाईवोल्टेज ड्रामा किया था। जबकि अब तक इस योजना को कैबिनेट के समक्ष मंजूरी के लिए पेश नहीं किया है।

इससे साफ जाहिर है कि दिल्ली की महिलाओं को फ्री यात्रा की सुविधा देने का दावा करने वाली दिल्ली सरकार की गंभीरता झलकती है। नेता विपक्ष ने पूछा है कि केजरीवाल सरकार ने महिलाओं को मेट्रो में मुफ्त सवारी को लेकर दिल्ली की जनता से 30 जून तक सुझाव मांगे थे।
उन्होंने पूछा कि अब एक माह बीत जाने पर भी केजरीवाल जनता के सुझावों को लेकर चुप क्यों है? केन्द्र सरकार पहले ही घोषणा कर चुकी है कि उसे दिल्ली सरकार से मेट्रो में महिलाओं को निशुल्क यात्रा को लेकर कोई प्रस्ताव नहीं प्राप्त हुआ।