फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BJP claimed that there was a big scam in Delhi Jal Board and there should be a CBI investigation

Delhi: 'जलबोर्ड घोटाले की हो सीबीआई जांच', सचदेवा का दावा- नौ साल में 28,400 करोड़ रुपये का कोई हिसाब नहीं

Tue, 09 Apr 2024 04:36 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 09 Apr 2024 04:36 AM IST
सार

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि एक तरफ दिल्ली की जल मंत्री आतिशी कहती है कि उन्हें पैसा नहीं दिया जा रहा है। वहीं, 2016-17 से अब तक जल बोर्ड के खाते का ऑडिट ही नहीं किया गया।

विज्ञापन
BJP claimed that there was a big scam in Delhi Jal Board and there should be a CBI investigation
वीरेंद्र सचदेवा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रदेश भाजपा का दावा है कि दिल्ली सरकार के वित्त विभाग ने सर्वोच्च न्यायालय को जानकारी दी है कि जल बोर्ड के पास बीते नौ साल में 28,400 करोड़ रुपये का कोई हिसाब नहीं है। इसे बड़ा घोटाला करार देते हुए भाजपा ने इस पूरे मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की है। सोमवार को भाजपा विधायकों ने एक मंच से दिल्ली सरकार को घेरा। पार्टी का आरोप है कि 2013 से जल बोर्ड में घोटालों का खेल शुरू हो गया था।  

विज्ञापन


प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि एक तरफ दिल्ली की जल मंत्री आतिशी कहती है कि उन्हें पैसा नहीं दिया जा रहा है। वहीं, 2016-17 से अब तक जल बोर्ड के खाते का ऑडिट ही नहीं किया गया। सचदेवा ने कहा कि नौ मार्च को आतिशी ने एक पत्र लिखा था। इससे खुलासा हुआ कि 59 फीसदी पानी से कोई रेवेन्यू नहीं आता और अतिरिक्त 15 फीसदी पानी के उपयोग पर कोई पारदर्शिता नहीं है। दिल्ली जल बोर्ड में 74 फीसदी पानी का कोई हिसाब नहीं हो रहा। यानी सिर्फ 26 फीसदी पानी से ही पूरा जल बोर्ड चल रहा है। इतना ही नहीं 2021- 22 के तो खाते ही गायब हैं। दिल्ली जलबोर्ड केजरीवाल के भ्रष्टाचार का प्रमुख अड्डा बन चुका है। रिहायशी इलाकों में चार दिन पहले ही जल इंफ्रास्ट्रक्चर चार्ज बढ़ाया गया है।
विज्ञापन


16 अक्टूबर 2020 में 200 स्क्वायर मीटर में खर्च 2,15,200 रुपये था जो अब 3,44,320 रुपए हो गए हैं। इतना ही नहीं कॉमर्शियल प्रॉपर्टी 32,8800 रुपये से 516480 रुपये कर दिया गया। इस दौरान भाजपा विधायक विजेंद्र गुप्ता, मोहन सिंह बिष्ट, ओम प्रकाश शर्मा, अजय महावर, अनिल वाजपेयी, जितेंद्र महाजन ने भी जल बोर्ड घोटाले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

जल बोर्ड का फंड जारी करें एलजी
आप का कहना है कि भाजपा वाले समझ गये हैं कि दिल्ली और देश की जनता ये जान गई है कि अरविंद केजरीवाल को राजनीतिक कारणों की वजह से एक झूठे मुकदमे में फंसाया गया है। दिल्ली में कोई शराब घोटाला हुआ ही नहीं है। अब भाजपा ने दिल्ली जल बोर्ड घोटाला का एक नया शिगूफ़ा छोड़ा है। इसको भी दो साल तक चलायें और फिर कुछ नहीं निकलेगा। ऐसी नकारात्मक राजनीति अच्छी नहीं है। आप फिर से मांग करती है कि एलजी तत्काल प्रभाव से दिल्ली जल बोर्ड के लंबित फंड को जारी करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दे।

जल बोर्ड के मसले पर भाजपा  विधायकों का सदन में हंगामा
विधानसभा में सोमवार को भाजपा विधायकों ने दिल्ली जल बोर्ड में 73 हजार करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। विधानसभा अध्यक्ष ने शांत नहीं होने पर भाजपा विधायकों को मार्शल से बाहर कर दिया। इसके विरोध में भाजपा विधायकों ने प्रदेश अध्यक्ष के साथ विधानसभा परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष धरना दिया। उधर, विधानसभा परिसर में धरने में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के शामिल होने पर आप विधायक संजीव झा ने सदन में मुद्दा उठाया और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने के कुछ देर बाद ही नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने अपने साथी विधायकों मोहन सिंह बिष्ट, विजेंद्र गुप्ता, ओमप्रकाश शर्मा, जितेंद्र महाजन, अनिल वाजपेयी, अभय वर्मा और अजय महावर के साथ दिल्ली सरकार की रिपोर्ट का हवाला देेते हुए जल बोर्ड में 73 हजार करोड़ रुपये का घोटाला होने का मुद्दा उठाया। उन्होंने इस मामले पर चर्चा की मांग की, मगर विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल ने उनकी मांग नहीं मानी। उन्होंने तर्क दिया कि भाजपा की ओर से इस बारे में नोटिस नहीं भेजा गया है। इसके विरोध में भाजपा विधायकों ने नारेबाजी करनी शुरू कर दी। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने उनको बाहर जाने का निर्देश दिया, मगर वह नारेबाजी करते रहे। इस कारण विधानसभा अध्यक्ष ने उनको मार्शल आउट कर दिया।

भाजपा विधायकों ने सदन से निकलने के बाद विधानसभा परिसर में  महात्मा गांधी प्रतिमा के सामने धरना दिया और जल बोर्ड के मामले में एफआईआर दर्ज करने और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करने की मांग की। धरने में उनके साथ प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा भी शामिल हुए। इस मौके पर बिधूड़ी ने कहा कि दिल्ली जल बोर्ड भ्रष्टाचार की खान बन चुका है और घोटालों ने जल बोर्ड को कंगाल कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed