फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   bjp candidature can harm party in bawana by election in delhi

भाजपा के लिए भारी पड़ सकता है बगावती का साथ देना, 'आप' को मिल सकता है फायदा

Mon, 31 Jul 2017 09:18 AM IST
विनोद डबास/अमर उजाला, नई दिल्ली
विनोद डबास/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 31 Jul 2017 09:18 AM IST
विज्ञापन
bjp candidature can harm party in bawana by election in delhi

प्रदेश भाजपा के लिए बवाना विधानसभा क्षेत्र के विधायक वेद प्रकाश को तोड़कर आम आदमी पार्टी में सेंध लगाना भारी पड़ता दिख रहा है। भाजपा ने आप से आए वेदप्रकाश को ही बवाना विस क्षेत्र के उपचुनाव में उतार दिया है।

विज्ञापन


यह निर्णय इलाके के भाजपाइयों को रास नहीं आ रहा है। वह पार्टी के निर्णय का अंदर खाने विरोध कर रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, वेदप्रकाश को टिकट देने का इलाके के दो पूर्व विधायक कड़ा विरोध कर रहे हैं।
विज्ञापन


इनमें से एक ने तो पार्टी से बगावत करके चुनाव लड़ने की तैयारी शुरू कर दी है। उनको दूसरे इलाके के पूर्व विधायक का समर्थन भी मिल रहा है। इसी तरह कई पूर्व पार्षद भी उनको समर्थन देने का वायदा कर चुके हैं। इनके बगावत करने से भाजपा की राह आसान नहीं रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्र बताते हैं कि बवाना विस क्षेत्र के उपचुनाव के प्रभारी बनाए गए सांसद प्रवेश वर्मा नाराज नेताओं को मनाने में जुटे है, लेकिन उन्हें कोई सफलता नहीं मिली है।  नाराज नेताओं में कई ऐसे हैं जो कभी प्रवेश वर्मा और उनके पिता साहिब सिंह के करीबी थे। मगर अब उनके प्रवेश वर्मा से अच्छे संबंध नहीं बताए जा रहे हैं।

नर्सें भी कर रही हैं‌ विरोध

bjp candidature can harm party in bawana by election in delhi

दूसरी ओर उत्तरी नगर निगम के कामकाज के कारण भी भाजपा को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल, नगर निगम ने करीब ढाई माह पहले 46 नर्स का अनुबंध खत्म कर दिया था।

नगर निगम उनका अनुबंध नहीं बढ़ा रहा है। जबकि नर्स और उनके परिजन निरंतर भाजपा नेताओं के पास चक्कर लगा रहे है, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। सभी नर्स बवाना इलाके की ही रहने वाली हैं।

पिछले दिनों कुतुबगढ़ गांव में वेदप्रकाश एवं भाजपा के अन्य नेताओं का नर्सों के परिजनों ने विरोध भी किया था। वे बवाना के अन्य गांवों एवं कॉलोनियों में भी जाकर भाजपा का विरोध करने का ऐलान कर चुके हैं।      

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed