फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   bjp candidate won ghaziabad mayor seat

भाजपा ने जीता मेयर पद, सपा को मिली हार

Tue, 16 Feb 2016 11:53 PM IST
Updated Tue, 16 Feb 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
bjp candidate won ghaziabad mayor seat

ग़ाज़ियाबाद में मेयर उप-चुनाव भारतीय जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर लेकर आया। भाजपा प्रत्याशी आशु वर्मा ने मेयर पद पर जीत हासिल करते हुए अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सपा नेता सुधन रावत को पराजित किया।

विज्ञापन


मंगलवार को अनाज मंडी में सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हुई। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी विशाल सिंह ने बताया कि मतगणना के लिए स्थल पर 56 टेबल लगी थीं प्रत्येक टेबिल पर एक सुपरवाइजर और तीन गणक तैनात थे।
विज्ञापन


नए मेयर के लिए नगर निगम अधिकारियों ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। निगम मुख्यालय के थर्ड फ्लोर पर महापौर के कार्यालय में रंगाई-पुताई करा दी गई है।

पूर्व महापौर तेलूराम कांबोज कार्यालय के टॉयलेट को रिपेयर कराने के लिए कहते-कहते भले ही थक गए थे, लेकिन अब नए महापौर के लिए निगम ने टॉयलेट भी दुरुस्त करा दिया है। परदे ड्राइक्लीन करा दिए गए हैं। अब नए महापौर चाहेंगे तो उनकी पसंद के पर्दे भी बदले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गाजियाबाद महापौर उपचुनाव के नतीजे
आशु वर्मा - बीजेपी―115879
सुधन रावत - सपा― 70651
लालमन सिंह - कांग्रेस― 23317
भूपेंद्र - निर्दलीय― 10571
कृष्ण कुमार बंसल - निर्दलीय― 3179
प्यारेलाल - पीस पार्टी― 995
शमशेर राणा - निर्दलीय― 777
रामफल शाक्य - निर्दलीय― 650
फखरुद्दीन - निर्दलीय― 529
विनोद कसाना - निर्दलीय― 326
भूपेंद्र सिंह - निर्दलीय― 317
मौ० आज़ाद सैफी - निर्दलीय― 244

विजेता की झोली में पहले से भी कम आए वोट

bjp candidate won ghaziabad mayor seat

कुर्सियों से लेकर पंखे, एसी सब दुरस्त करा दिए हैं। माना जा रहा है कि अगले सप्ताह तक नए महापौर निगम में कार्यभार संभाल लेंगे।

मत प्रतिशत कम रहने की वजह से इस बार मेयर उपचुनाव के विजेता की झोली में भी कम वोट आएंगे। इससे पहले मेयर चुनाव में भाजपा के तेलूराम कांबोज को 1.36 लाख वोट मिले थे, वहीं इस बार 2.18 लाख वोट में 12 प्रत्याशी शामिल रहे।

माना जा रहा है कि महज 60 से 70 हजार वोट पाकर ही जीत मिल सकती है। मतदान का प्रतिशत कम होने की वजह से इस बार माना जा रहा है कि अधिकांश प्रत्याशी जमानत भी नहीं बचा पाएंगे।

मैदान में ये 12 प्रत्याशी
प्रत्याशी------------------पार्टी
आशु वर्मा---------------भाजपा
लालमन-----------------कांग्रेस
सुधन रावत-------------सपा
प्यारेलाल----------------पीस पार्टी
आजाद सैफी------------निर्दलीय
कृष्ण कुमार बंसल------निर्दलीय
फखरुददीन--------------निर्दलीय
भूपेंद्र--------------------निर्दलीय
भूपेंद्र सिंह--------------निर्दलीय
रामफल शाक्य---------निर्दलीय
विनोद कसाना---------निर्दलीय
शमशेर राणा-----------निर्दलीय

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed