फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BJP calls opposition anti-women on women's reservation and delimitation bill

Delhi NCR News: महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक पर भाजपा ने विपक्ष को बताया महिला विरोधी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2026 08:57 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली।
महिला आरक्षण को लेकर पूर्वी दिल्ली के सांसद एवं केंद्रीय राज्यमंत्री हर्ष मल्होत्रा और चांदनी चौक से सांसद प्रवीन खंडेलवाल ने संयुक्त रूप से विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोलते हुए उन्हें महिला विरोधी करार दिया। भाजपा नेताओं ने नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की नीतियों को महिला सशक्तिकरण और समावेशी विकास की दिशा में महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि देश की महिलाएं इस मुद्दे पर विपक्ष को लोकतांत्रिक जवाब देंगी।
हर्ष मल्होत्रा ने प्रेस वार्ता में कहा कि संविधान संशोधन विधेयक भारतीय लोकतंत्र को अधिक संतुलित और न्यायसंगत बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने बताया कि प्रस्तावित बदलावों के तहत लोकसभा सीटों का परिसीमन वर्तमान जनसंख्या के आधार पर किया जाएगा और सीटों की अधिकतम संख्या 550 से बढ़ाकर 850 तक की जा सकती है। उनके मुताबिक, इससे एक व्यक्ति, एक वोट, एक मूल्य का सिद्धांत प्रभावी रूप से लागू होगा और सभी राज्यों को संतुलित प्रतिनिधित्व मिलेगा।
विज्ञापन

उन्होंने यह भी कहा कि सीट फ्रीज खत्म होने और परिसीमन प्रक्रिया में बदलाव से लंबे समय से चली आ रही असमानताएं दूर होंगी। साथ ही, नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत 33 प्रतिशत महिला आरक्षण लागू करने का रास्ता भी साफ होगा। मल्होत्रा ने विपक्ष के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि दक्षिणी और छोटे राज्यों के साथ किसी तरह का अन्याय नहीं होगा। वहीं, प्रवीन खंडेलवाल ने महिला आरक्षण विधेयक पारित न होने को लोकतंत्र का काला अध्याय बताते हुए राहुल गांधी और विपक्षी दलों पर गंभीर आरोप लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed