फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BJP called a special joint session of councilors

आप सरकार को उसी के अंदाज में जवाब देगी भाजपा

Wed, 08 Jun 2016 01:38 AM IST
विनोद डबास/अमर उजाला, नई दिल्ली
विनोद डबास/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 08 Jun 2016 01:38 AM IST
विज्ञापन
BJP called a special joint session of councilors
सतीश उपाध्याय

दिल्ली सरकार को दिल्ली प्रदेश भाजपा उसी की शैली में जवाब देगी। दिल्ली सरकार के भाजपा शासित तीनों नगर निगम के कामकाज पर चर्चा करने के लिए विधानसभा का दो दिवसीय सत्र बुलाने के जवाब में भाजपा पार्षदों ने दिल्ली सरकार के कामकाज पर नजर रखने के लिए तीनों नगर निगम का संयुक्त विशेष सत्र बुलाया है। आप विधायक पुराना सचिवालय में नगर निगम पर हमले करेंगे, जबकि भाजपा पार्षद रामलीला मैदान में दिल्ली सरकार की करनी और कथनी में अंतर बताएंगे।

विज्ञापन


दिल्ली सरकार और तीनों नगर निगम में भाजपा पार्षद एक-दूसरे के खिलाफ एक ही दिन एक ही समय पर हमला करेंगे। दिल्ली सरकार का दो दिवसीय विस सत्र नौ जून को दो बजे शुरू होगा। इसी तरह तीनों नगर निगम का संयुक्त विशेष सत्र भी नौ जून को दो बजे ही रखा गया है।
विज्ञापन


उत्तरी दिल्ली नगर निगम के नेता सदन वीपी पांडेय ने तीनों नगर निगम के विशेष सत्र के लिए मंगलवार को रामलीला मैदान की बुकिंग कराई है। यहां सत्र आयोजित करने के लिए टैंट लगाया जाएगा, क्योंकि मैदान में मंच के अलावा कोई अन्य व्यवस्था नहीं है। डीएमसी एक्ट में तीनों नगर निगम का संयुक्त सत्र बुलाने का कोई प्रावधान नहीं है। इस कारण यह सत्र केवल भाजपा पार्षदों का होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के निवास पर आज प्रदर्शन की गुप्त योजना

BJP called a special joint session of councilors
केजरीवाल और सिसोदिया

इस बात से भाजपा पार्षद पूरी तरह वाकिफ हैं, इसलिए वे गैर भाजपा पार्षदों को नहीं बुला रहे हैं। इसी तरह नगर निगम के अधिकारियों के भी इस विशेष सत्र में आने की संभावना बहुत ही कम है। इस संबंध में अधिकारी बुधवार को अंतिम फैसला करेंगे। सत्र में तीनों नगर निगम के महापौर मंच पर बैठेंगे।

सूत्रों के अनुसार सत्र का संचालन उत्तरी दिल्ली नगर निगम के महापौर करेंगे। दूसरी ओर दिल्ली सरकार के दो दिवसीय विस सत्र के दौरान उस पर हमले करने के लिए उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने नौ जून और दक्षिण दिल्ली नगर निगम ने 10 जून को अपने-अपने सदन की होने वाली बैठक का समय भी बदल दिया है। अब उनके सदन की बैठक सुबह साढ़े 11 बजे होगी, जबकि सामान्य तौर पर उनके सदन की बैठक दो बजे शुरू होती है। भाजपा पार्षद 10 जून को विधानसभा पर प्रदर्शन करेंगे।

मुख्यमंत्री के निवास पर आज प्रदर्शन की गुप्त योजना
दिल्ली सरकार की ओर से तीनों नगर निगम के कामकाज पर विस सत्र बुलाने के विरोध में भाजपा पार्षद बुधवार की सुबह करीब सात बजे गोरिल्ला युद्ध की भांति मुख्यमंत्री अरंविद केजरीवाल के निवास पर धावा बोलेंगे। वह दिल्ली सरकार के निर्णय का विरोध करते हुए काले कपड़े पहनकर जाएंगे। इसके अलावा काले पोस्टर व बैनर अपने हाथों लेंगे। इसी तरह के पोस्टर और बैनर अपने कपड़ों पर चिपकाएंगे। भाजपा ने अपने सभी पार्षदों को सुबह साढ़े छह बजे सिविक सेंटर में बुलाया है। वे वहां से गुप्त योजना के तहत मुख्यमंत्री निवास तक वाहनों के माध्यम से जाएंगे। इससे पहले भी भाजपा पार्षद इस तरह मुख्यमंत्री निवास पर जाकर प्रदर्शन कर चुके है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed