फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BJP bulldozed the slums of the poor and destroyed them: Sanjay Singh

भाजपा ने गरीबों की झुग्गियों पर बुलडोजर चलाकर उन्हें उजाड़ दिया : संजय सिंह

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Nov 2025 08:51 PM IST
विज्ञापन
एमसीडी उपचुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने अशोक विहार में किया प्रचार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। एमसीडी उपचुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने बृहस्पतिवार को अशोक विहार वार्ड में प्रचार किया। राज्यसभा सांसद और वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने पार्टी उम्मीदवार सीमा विकास गोयल के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया और भाजपा सरकार पर तीखे हमले किए। उन्होंने कहा कि भाजपा ने सत्ता में आते ही गरीबों की झुग्गियों पर बुलडोजर चलाकर उन्हें उजाड़ दिया, जबकि अरविंद केजरीवाल ने हमेशा झुग्गीवासियों को सुरक्षा दी।
संजय सिंह ने कहा कि भाजपा अब जनता के गुस्से का सामना करेगी, जिस तरह उसने झुग्गियों पर बुलडोजर चलाया, अब जनता भाजपा पर बुलडोजर चलाएगी। उन्होंने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के कूड़े के पहाड़ पर दिए बयान की आलोचना करते हुए कहा कि कूड़ा खत्म करने के लिए पहाड़ पर खड़े होकर नौटंकी नहीं करनी पड़ती, झाड़ू चलानी पड़ती है।
विज्ञापन

उन्होंने दिल्ली में प्रदूषण की खराब स्थिति का उल्लेख करते हुए कहा कि आज लोग परेशान हैं लेकिन भाजपा सरकार में सुनवाई नहीं होती। इसके विपरीत केजरीवाल सरकार में जनता की तत्काल सुनवाई होती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

संजय सिंह ने कहा कि क्षेत्र में पूर्व पार्षद विकास गोयल और उनकी टीम ने लोगों की लगातार सेवा की है। उन्होंने अपील की कि अशोक विहार वार्ड के मतदाता आप के झाड़ू पर भरोसा जताकर इस बार भाजपा के कूड़े प्रबंधन की नाकामी को करारा जवाब दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed