फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BJP announces 43 committees for Delhi Assembly polls

Delhi Assembly Election: विधानसभा चुनावी मोड में आई भाजपा, गठित कीं चुनाव प्रबंधन को लेकर 43 समितियां

Thu, 28 Nov 2024 10:40 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 28 Nov 2024 10:40 PM IST
सार

इन समितियों में प्रदेश भाजपा के दिग्गज नेताओं के साथ ही युवा और महिला नेतृत्व को भी कमान सौंपी गई है। चुनाव संचालन समिति, चुनाव घोषणापत्र समिति, आरोप लगाने संबंधी समिति की पहले ही घोषणा की जा चुकी है। 

विज्ञापन
BJP announces 43 committees for Delhi Assembly polls
दिल्ली बीजेपी के नेता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विधानसभा चुनावी मोड में आई प्रदेश भाजपा चुनाव की तैयारी में कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाह रही है। विशेष रणनीति के तहत हर मोर्चे पर आम आदमी पार्टी को घेरने के लिए भाजपा ने कई कमेटियों का गठन किया है। सभी कमेटियां विधानसभा चुनाव तक रणनीतिक तौर पर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस को हर मोर्चे पर घेरेंगी। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रबंधन से जुड़ी कुल 43 समितियों की घोषणा एक साथ की है।

विज्ञापन


इन समितियों में प्रदेश भाजपा के दिग्गज नेताओं के साथ ही युवा और महिला नेतृत्व को भी कमान सौंपी गई है। चुनाव संचालन समिति, चुनाव घोषणापत्र समिति, आरोप लगाने संबंधी समिति की पहले ही घोषणा की जा चुकी है। 
विज्ञापन


अध्यक्ष ने जारी बयान में कहा है कि इन समितियों में प्रमुख रूप से चुनाव कार्यालय समिति, संसाधन समिति, हिसाब-किताब समिति, न्यायिक एवं नामांकन समिति, चुनाव आयोग संपर्क समिति, मीडिया, मीडिया संपर्क समिति, नेरेटिव, सोशल मीडिया, डिजिटल विभाग, कॉल सेंटर, महिला अभियान, युवा अभियान, अनुसूचित जाति अभियान, अनुसूचित जाति एवं जनजाति अभियान, पूर्वाचल अभियान, ओबीसी समाज संपर्क, अल्पसंख्यक संपर्क अभियान, झुग्गी-झोपड़ी अभियान, विज्ञापन अभियान, वीडियो बैन, आंकड़े डेटा, विशेष संपर्क (व्यावसायिक एवं सामाजिक), सामाजिक संपर्क (की वोटर), लाभार्थी अभियान समेत अन्य समितियां शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed