फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BJP alleged that Arvind Kejriwal spent 45 crores on beautification of CM residence

भाजपा का आरोप: 'शीश महल' में रहते हैं केजरीवाल, आवास के सौंदर्यीकरण पर खर्च किए 45 करोड़, मांगा इस्तीफा

Wed, 26 Apr 2023 12:10 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 26 Apr 2023 12:10 PM IST
सार

भाजपा ने आरोप लगाया कि आवास के सौंदर्यीकरण पर उस वक्त करीब 45 करोड़ रुपये खर्च किए गए जब दिल्ली कोविड-19 महामारी से जूझ रही थी। केजरीवाल से इस पर जवाब मांगा कि इतनी बड़ी राशि आखिरकार उस वक्त खर्च की गई जब अधिकांश सार्वजनिक विकास कार्य ठप थे।

विज्ञापन
BJP alleged that Arvind Kejriwal spent 45 crores on beautification of CM residence
अरविंद केजरीवाल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रदेश भाजपा ने दावा किया कि मुख्यमंत्री आवास के सौंदर्यीकरण पर करीब 45 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। भाजपा ने सीएम को आड़े हाथों लेते हुए नैतिकता के आधार पर इस्तीफे की मांग की है। इस पर पलटवार करते हुए आप ने भाजपा पर ओछी राजनीति करने का आरोप लगाया है। साथ ही कहा कि मुख्यमंत्री आवास किसी की निजी संपत्ति नहीं है। वहीं, दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल के आवास के बाहर भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन शुरू कर दिया है। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिल्ली सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सीएम के इस्तीफे की मांग की है।

विज्ञापन


भाजपा ने दावा किया है कि यह नवीकरण नहीं बल्कि पुराने की जगह नया ढांचा तैयार किया गया है। इसमें उनका कैंप कार्यालय भी है। इस मामले में सूत्रों का दावा है कि दस्तावेज से पता चलता है कि 43.70 करोड़ रुपये की स्वीकृत राशि के बजाय सिविल लाइंस के 6, फ्लैट स्टाफ रोड स्थित केजरीवाल के सरकारी आवास की शक्ल बदलने पर 44.78 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे। सूत्रों का दावा है कि दस्तावेज में 9 सितंबर, 2020 से जून, 2022 के बीच 6 बार में राशि खर्च की गई।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


कोविड महामारी के दौरान करोड़ों खर्च संवेदनहीनता का प्रमाण
भाजपा ने आरोप लगाया कि आवास के सौंदर्यीकरण पर उस वक्त करीब 45 करोड़ रुपये खर्च किए गए जब दिल्ली कोविड-19 महामारी से जूझ रही थी। केजरीवाल से इस पर जवाब मांगा कि इतनी बड़ी राशि आखिरकार उस वक्त खर्च की गई जब अधिकांश सार्वजनिक विकास कार्य ठप थे। इससे साफ होता है कि केजरीवाल एक घर में नहीं बल्कि एक शीश महल में रहते हैं। उन्हें दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से नैतिक आधार पर इस्तीफा देना चाहिए। करीब 45 करोड़ रुपये का खर्च किया जाना केजरीवाल की संवेदनहीनता का प्रमाण है।

दस्तावेज के मुताबिक किए गए कुल खर्च (रुपये में)

  • आंतरिक सजावट पर 11.30 करोड़
  • पत्थर और संगमरमर के फर्श पर 6.02 करोड़
  • आंतरिक परामर्श पर एक करोड़
  • विद्युत फिटिंग और उपकरणों पर 2.58 करोड़
  • अग्निशमन प्रणाली पर 2.85 करोड़
  • अलमारी पर 1.41 करोड़ रुपये
  • सामान फिटिंग, रसोई के उपकरणों पर 1.1 करोड़ रुपये
  • मुख्यमंत्री के सरकारी आवास स्थित कैंप कार्यालय के लिए स्वीकृत 9.99 करोड़ रुपये के अलावा 8.11 करोड़ रुपये किए गए खर्च


कई बार गिर चुकी हैं छत
आम आदमी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने इस मामले में पलटवार किया है। उन्होंने दावा किया कि मित्र डोनाल्ड ट्रंप के तीन घंटे के दौरे पर करीब 80 करोड़ रुपये खर्च किए गए। गुजरात और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री अपने लिए 200 करोड़ के हवाई जहाज लेते हैं। लेकिन इसकी कहीं चर्चा नहीं होती। कक्कड़ ने आरोप लगाया कि अरविंद केजरीवाल को 1942 में एक एकड़ से भी कम क्षेत्र में बना बंगला आवंटित किया गया। इसकी छतें तीन बार गिर चुकी हैं। एक बार उनके माता-पिता के कमरे की छत गिर गई। एक बार वहां छत गिरी जहां जनता दरबार लगाया गया था। कक्कड़ ने इसकी एक वीडियो का भी हवाला दिया है। कक्कड़ ने निशाना साधते हुए कहा कि एलजी के 6 एकड़ में फैले बंगले की पुताई और मरम्मत में दिल्ली के मुख्यमंत्री के घर बनाने के खर्च से अधिक होती है।

भाजपा ने केजरीवाल पर बोला हमला
भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने आम आदमी पार्टी के नेता को 'महाराज' बताते हुए उनकी आलोचना की और कहा कि केजरीवाल ने बंगले के रेनोवेशन पर 45 करोड़ खर्च किए हैं। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर में 1.15 करोड़ रुपए के मार्बल लगे हैं। उनके बंगले पर 45 लाख के आठ पर्दे लगे हैं। केजरीवाल ने कहा था कि घर, गाड़ी, सुरक्षा नहीं लूंगा, लेकिन कुछ नहीं लेने वाले सबकुछ लेने पर उतारू हैं। केजरीवाल महाराज का सच सबके सामने आ गया है।
 

उन्होंने आगे कहा कि हमें ज्ञात हुआ है कि अपने खिलाफ आई इन खबरों को ना छापने के बदले अरविंद केजरीवाल ने अखबारों और मीडिया को 20 से 50 करोड़ रुपये देने की बात कही है। लेकिन हम धन्यवाद देते हैं मीडिया के अपने साथियों का जिन्होंने पूरी मुखरता के साथ इसे छापा। ये अरविंद केजरीवाल और उनके भ्रष्टाचार की कहानी है। जनता इसे देखे और महाराज को पहचाने।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed