फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BJP adesh gupta allegation on Aam Aadmi Party MLAs extorting money in name of bulldozer Kejriwal government furious with action on Rohingya Bangladeshi

भाजपा का आरोप: बुलडोजर के नाम पर वसूली कर रहे 'आप' विधायक, रोहिंग्या-बांग्लादेशियों पर कार्रवाई से बौखलाई सरकार

Fri, 06 May 2022 08:33 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 06 May 2022 08:33 AM IST
सार

भाजपा ने आम आदमी पार्टी पर अवैध वसूली का आरोप लगाया है। कहा कि ‘आप’ कार्यकर्ता आम जनता के घर जाकर उन्हें डरा रहे हैं कि निगम आपका मकान तोड़ देगा। निगम का बुलडोजर रोहिंग्या व बांग्लादेशियों के अवैध निर्माण पर चल रहा है। इससे आम आदमी पूरी तरह बौखला गई है।

विज्ञापन
BJP adesh gupta allegation on Aam Aadmi Party MLAs extorting money in name of bulldozer Kejriwal government furious with action on Rohingya Bangladeshi
अरविंद केजरीवाल, आदेश गुप्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश भाजपा ने आप(आम आदमी पार्टी) को आड़े हाथ लिया है। पार्टी विधायक बुलडोजर के नाम पर अवैध वसूली कर रहे हैं। निगम का बुलडोजर रोहिंग्या व बांग्लादेशियों के अवैध निर्माण पर चल रहा है। इससे आम आदमी पूरी तरह बौखला गई है। वोट बैंक खत्म होने का डर सताने लगा है। इसी डर की वजह से उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया बेबुनियादी बातें कर रहे हैं।

विज्ञापन

 
 ‘जहां झुग्गी वहीं मकान’ योजना के तहत क्या काम किया
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि अवैध घुसपैठियों के खिलाफ निगम की कार्रवाई ‘आप’ को हजम नहीं हो पा रही है। मुफ्त पानी, बिजली, राशन, जमीन सहित 10,000 रुपये घुसपैठियों को दंगे करवाने के लिए दिया गया। गुप्ता ने कहा कि सिसोदिया को बताना चाहिए कि उनकी सरकार ने ‘जहां झुग्गी वहीं मकान’ योजना के तहत क्या काम किया है। राजीव रत्न आवास योजना के तहत कौन सा काम किया है।

विज्ञापन

मकानों का आवंटन अब तक क्यों नहीं हुआ
गुप्ता ने कहा कि सिसोदिया को यह भी बताना चाहिए कि राजीव रत्न आवास योजना के तहत बने मकानों का आवंटन अब तक क्यों नहीं हुआ। मरम्मत पर करोड़ों रुपये कहां खर्च हुए। आज वह जगह शराबियों-जुआरियों का अड्डा बन गई है।

‘आप’ कार्यकर्ता लोगों के घर जाकर उन्हें डरा रहे हैं
उन्होंने कहा कि 11 फरवरी को बवाना में राजीव रत्न आवास का एक ब्लॉक गिरने से चार लोगों की मौत हो गई और 12 लोग घायल हो गए। फिर भी सरकार नहीं चेती। कहा कि  मोदी सरकार की योजना ‘जहां झुग्गी वहीं मकान’ के तहत कठपुतली कॉलोनी, कालका जी और आदर्श नगर में मकान बनकर तैयार है। ‘आप’ कार्यकर्ता आम जनता के घर जाकर उन्हें डरा रहे हैं कि निगम आपका मकान तोड़ देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed