फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BJP-AAP start campaign for lok sabha election in delhi

भाजपा-आप मैदान में, कांग्रेस कर रही इंतजार

Mon, 25 Mar 2019 04:06 AM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: vivek shukla Updated Mon, 25 Mar 2019 04:06 AM IST
विज्ञापन
BJP-AAP start campaign for lok sabha election in delhi
सांकेतिक तस्वीर
मौसम का पारा चढ़ने के साथ-साथ लोकसभा चुनाव के लिए राजनीतिक सरगर्मियां भी तेज हो गई हैं। आप-कांग्रेस के बीच गठबंधन का दोनों राजनीतिक पार्टियों को इंतजार है, बावजूद इसके आप सातों सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर चुनाव प्रचार का आगाज कर चुकी है, वहीं रविवार को विजय संकल्प सभाओं के जरिए भाजपा ने नरेन्द्र मोदी को दोबारा देश का प्रधानमंत्री बनाने की मुहिम का आगाज कर दिया।
विज्ञापन


दिल्ली की दो लोकसभा क्षेत्रों में सभाएं आयोजित की जा रही हैं। आम आदमी पार्टी ने भी चुनावी जनसभाओं का सिलसिला तेज करते हुए दिल्ली की पांच अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में प्रत्याशियों के लिए समर्थन बटोरने की कोशिशें तेज कर दी है। लिहाजा राजनीतिक सरगर्मियों के बीच लोकसभा चुनाव में एक-दूसरे से आगे निकलने की दौड़ में शामिल होने वाले प्रत्याशियों की निगाहें दिल्ली के 1.40 करोड़ वोटरों पर टिकी है।
विज्ञापन


भारतीय जनता पार्टी की विजय संकल्प सभाओं के जरिए दिग्गज नेता अपनी उपलब्धियों को गिनाने साथ-साथ विपक्ष पर निशाना साधने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।  संगम विहार में आयोजित रैली में सांसद रमेश बिधूड़ी सहित अन्य वरिष्ठ नेता शरीक हुए तो मंगोलपुरी खुर्द गांव में सांसद एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी और सांसद उदित राज की मौजूदगी ने सभा को लोकसभा चुनाव में जीत की दावेदारी को और मजबूत कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, आम आदमी पार्टी की जनसभा में भी भाजपा पर निशाना साधते हुए पार्टी को लोकसभा चुनाव में मजबूती के लिए समर्थन की अपील की जा रही है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मालवीय नगर में जनसभा को संबोधित किया तो त्रिलोकपुरी में दिल्ली संयोजक एवं कैबिनेट मंत्री गोपाल राय सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता जनसभा में शामिल हुए। बुराड़ी, सीमापुरी में भी पार्टी के अन्य नेता जनसभाओं को संबोधित करते हुए न केवल विपक्ष पर निशाना साधा।


कांग्रेस ने साधी चुप्पी
लोकसभा चुनावों के लिए भाजपा और आप जनता के बीच अचानक सक्रिय हो गई है। उधर, गठबंधन पर अंतिम निर्णय न लिए जाने की वजह से कांग्रेस फिलहाल चुप है। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस और आप के बीच गठबंधन पर कुछ और राज्यों की लोकसभा सीटों पर निर्णय लिए जाने की उम्मीद है। दोनों पार्टियां फिलहाल, गठबंधन से होने वाले फायदे-नुकसान के आकलन में जुटी हैं। हालांकि जानकारों का मानना है कि गठबंधन पर फैसला जल्द नहीं लिया गया तो इसका नुकसान दोनों ही पार्टियों को झेलना पड़ सकता है। 

दिल्ली में 1,40,12725 हुए मतदाता

लोकसभा क्षेत्र वार मतदाता

लोकसभा क्षेत्र        पुरुष         महिला             कुल
चांदनी चौक           832806       696426          1532304
उत्तर पूर्वी              1230131     1014704         2244927
पूर्वी दिल्ली            1106334     888030          1994467
नई दिल्ली              877376      704299          1581713
उत्तर पश्चिम           1285174     1054536         2339869
पश्चिमी दिल्ली        1248139     1063407         2311622
दक्षिणी दिल्ली        11337536     870169          2007823
कुल मतदाता                        14012725
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed