{"_id":"575ee7164f1c1b283e11c29b","slug":"bisahdha-village-stalled-power-transformer-doors-charred-houses","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिसाहड़ा गांव की बिजली ठप, ट्रांसफार्मर से जले मकानों के दरवाजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिसाहड़ा गांव की बिजली ठप, ट्रांसफार्मर से जले मकानों के दरवाजे
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Tue, 14 Jun 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
बिसाहड़ा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिसाहड़ा में सोमवार को अचानक ट्रासंफार्मर में आग लगने से सप्लाई ठप पड़ गई है। दो घरों के दरवाजे आग की चपेट में आ गए। दमकल की गाडी ने पहुंचकर एक घंटे में आग पर काबू किया।
विज्ञापन
बिसाहडा में एनटीपीसी रोड पर 63 केवीए का ट्रांसफॉर्मर रखा था, जिससे आधे गांव की बिजली आपूर्ति की जाती है। सोमवार को करीब तीन बजे बिजली आने पर ट्रांसफार्मर से धुंआ निकलने लगा।
विज्ञापन
आग की लपटें निकलने लगी। आग की लपटों ने आसपास के घरों को भी चपेट में ले लिया। गांव में शोर मचा गया। घटना की सूचना पाकर दमकल की गाडी भी पहुंच गई, जिससे आसपास के घरों को आग की चपेट में आने से बचा लिया।
विज्ञापन
रतन और प्रवीन के घरों के दरवाजे जल गए है। दमकल की गाडी ने आग पर काबू पाने के लिए सडक पर आने जाने वालो को रोक दिया । आग बूझाने के बाद ही रास्ते को चालू किया गया।
पूर्व बीडीसी प्रवीन कुमार ने बताया कि ट्रांसफार्मर के पास जर्जर तारों की कई बार शिकायत विभाग से गई थी, लेकिन ध्यान नहीं दिया गया। ट्रांसफार्मर जलने से गांव की बिजली आपूर्ति बंद हो गई है।