{"_id":"570d6c4e4f1c1b01134a6acc","slug":"bisahdha-organically-hearing-today-on-the-copy-of-meat-forensic-report","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिसाहड़ा बवाल: मांस की फॉरेंसिक रिपोर्ट की नकल पर सुनवाई आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिसाहड़ा बवाल: मांस की फॉरेंसिक रिपोर्ट की नकल पर सुनवाई आज
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Updated Wed, 13 Apr 2016 03:21 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिसाहड़ा मामले में मांस की फॉरेंसिक रिपोर्ट और इकलाख व दानिश की मेडिकल रिपोर्ट की नकल उपलब्ध कराने संबंधी चार आवेदनों पर जिला न्यायालय में बुधवार को सुनवाई होगी। फॉरेसिंक रिपोर्ट को लेकर आरोपी पक्ष को लंबे समय से इंतजार है।
विज्ञापन
अब तक सभी तारीखों पर रिपोर्ट की नकल देने का मुद्दा उठा है। वहीं, सरकारी वकील ने फॉरेंसिक रिपोर्ट की नकल देने पर आपत्ति जाहिर की है। उनका कहना है कि रिपोर्ट केस डायरी का हिस्सा नहीं है। इधर, आरोपी पक्ष के वकील रामशरण नागर का कहना है कि मामले में आरोपियों को लगाए गए आरोपों के संबंध में नकल लेने का अधिकार है।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने मांस की फॉरेंसिंक रिपोर्ट सार्वजनिक करने के आश्वासन मिलने के बाद ही साठा चौरासी की महापंचायत को स्थगित की थी। ग्रामीणों ने चेतावनी भी दी है कि अगर मांस की रिपोर्ट को सार्वजनिक नहीं किया गया तो महापंचायत की जाएगी।
विज्ञापन