बिसाहड़ा में फिर लगा मीडिया का जमावड़ा, अजान के बिना ही होती है मस्जिद में नमाज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा की फोरेंसिक रिपोर्ट से खुलासे के बाद एक बार फिर बिसाहड़ा कांड सुर्खियों में आ चुका है। सीएम अखिलेश यादव ने भी मामले पर बयान दिया। वहीं इकलाख हत्याकांड में मुख्य आरोपी के पिता व बीजेपी के स्थानीय नेता संजय राणा ने मथुरा फॉरेंसिक लैब की रिपोर्ट सामने आने के बाद कहा कि हम सही थे, इकलाख व उसके परिवार ने गो हत्या की थी।
हालांकि बिसाहड़ा गांव में हुए बवाल में इकलाख की हत्या और दानिश के घायल होने के बाद से गांव के अन्य मुस्लिम परिवारों के जहन से डर नहीं निकल रहा है। मस्जिद में बिना अजान के ही नमाज हो रही है।
हालांकि, एक बार पुलिस ने उस दौरान अजान के साथ नमाज कराई थी। ग्राम प्रधान हरिओम का कहना है कि वह मुस्लिम भाइयों को समझाकर फिर से अजान के साथ नमाज अदा करना शुरू कराएंगे।
गांव में खुफिया और पुलिस फिर हुई सक्रिय
बिसाहडा गांव में बुधवार को सारा दिन खुफिया तंत्र और पुलिस सक्रिय रही। गांव में हर आने जाने वाले पर नजर रखी जा रही है। गांव के मुख्य रास्ते पर मौजूद मंदिर पर पीएसी मौजूद है।
फोरेंसिक रिपोर्ट में बीफ की पुष्टि होने के बाद से ही गांव पर पुलिस और प्रशासन नजर रखे हुए है। बिना वर्दी के पुलिसकर्मी तैनात हैं। बता दें कि 28 सितंबर 2015 को कथित तौर पर बीफ खाने के कारण भीड़ ने पीट-पीटकर 50 वर्षीय इकलाख की हत्या कर दी थी।
मीडिया का जमावड़ा लगा रहा
बुधवार को सारा दिन गांव में मीडिया का जमावड़ा लगा रहा। मीडियाकर्मी गांव के हालात और मामले से जुडे़ लोगों से संपर्क साधने में जुटे रहे।