{"_id":"577bf5d94f1c1b9d2f7f9c53","slug":"bisahdha-harmony-forest-will-be-on-30-hectares","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिसाहड़ा में 30 हेक्टेयर जमीन पर बनेगा सौहार्द वन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिसाहड़ा में 30 हेक्टेयर जमीन पर बनेगा सौहार्द वन
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Wed, 06 Jul 2016 01:46 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिसाहड़ा कांड से बिगड़े सांप्रदायिक सौहार्द को फिर से बनाने की एक और पहल जिलाधिकारी ने की है। गांव में 30 हजार पौधे लगाए जाएंगे, जिसका नाम सौहार्द वन रखा जाएगा। जिलाधिकारी एनपी सिंह 11 जुलाई को पौधे लगाकर इसकी शुरुआत करेंगे।
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने बताया कि बिसाहड़ा में 30 हेक्टेयर सरकारी जमीन पर 30 हजार पौधे रोपित किए जाएंगे। इसे सौहार्द वन नाम दिया जाएगा। यह कार्यक्रम 11 जुलाई को सुबह 10 बजे से शुरू होगा। सौहार्द वन में फलदार, नीम, पीपल समेत दूसरी प्रजातियों के पौधे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों के अलावा कई सरकारी महकमे भी इस मुहिम में शामिल होंगे। पौधरोपण के बाद इनके रखरखाव की जिम्मेदारी भी तय कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि 11 जुलाई को प्रदेश भर में मुख्यमंत्री की प्रेरणा से एक ही दिन में पांच करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य दिया गया है। इसी कड़ी में बिसाहड़ा में सौहार्द वन की स्थापना की जाएगी।
विज्ञापन