{"_id":"5751f4e74f1c1b7d2f109ccd","slug":"bisahdha-case-villagers-will-meet-rajnath-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिसाहड़ा कांड : गृहमंत्री राजनाथ सिंह से मिलेंगे ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिसाहड़ा कांड : गृहमंत्री राजनाथ सिंह से मिलेंगे ग्रामीण
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Updated Sat, 04 Jun 2016 02:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिसाहड़ा कांड में गोहत्या को लेकर ग्रामीण शनिवार को भारत सरकार के गृह मंत्री राजनाथ सिंह से मिलेंगे। इस दौरान ग्रामीण गोहत्या का मामला दर्ज कराने और इकलाख के परिजनों को मिली आर्थिक सहायता वापस लेने की मांग करने के लिए सुबह दस बजे गृह मंत्री से मिलने के लिए दिल्ली स्थित उनके कार्यालय में मिलने के लिए जाएंगे।
विज्ञापन
29 सितंबर को बिसाहड़ा कांड के दौरान इकलाख की हत्या के बाद 18 युवाओं पर मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया था। यह मामला अभी न्यायालय में विचाराधीन हैं। पिछले दिनों मथुरा स्थित फोरेंसिक जांच में बिसाहड़ा कांड में मिले पशु के अवशेष और मांस को बीफ बताया गया है।
विज्ञापन
जांच की रिपोर्ट उजागर होने के बाद बृहस्पतिवार को बिसाहड़ा के ग्रामीणों ने इकलाख के परिजनों के खिलाफ शिकायत दी है। पुलिस की तफ्तीश पर विश्वास न करते हुए बिसाहड़ा के ग्रामीण अब इसमें मामला दर्ज करने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
बताया जाता है इसके लिए गृहमंत्री से दस बजे मिलने का समय मिल गया है। इसी को लेकर शनिवार सुबह दस बजे बिसाहड़ा के ग्रामीणों का एक दल गृहमंत्री राजनाथ सिंह से दिल्ली में मिलेंगे। ग्रामीणों के प्रतिनिधिमंडल में पूर्व प्रधान संजीव राणा, प्रधान पति हरिओम, अमित राणा, ओम, महेश और संजय राणा रहेंगे।