{"_id":"3d18f5a0773d3223358cae6566817aa9","slug":"bisahdha-case-turned-to-cbi-because-of-a-call-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘फोन कॉल से CBI की ओर मुड़ा बिसाहड़ा केस’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘फोन कॉल से CBI की ओर मुड़ा बिसाहड़ा केस’
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Thu, 18 Feb 2016 10:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिसाहड़ा में 28 सितंबर की रात प्रतिबंधित पशु काटे जाने की सूचना के बाद हुए हंगामे की सूचना देने के लिए पुलिस कंट्रोल रूम को की गई फोन कॉल ने इस मामले को सीबीआई जांच की ओर मोड़ दिया है।
विज्ञापन
आरोपी विशाल के पिता संजय राणा का दावा है कि उन्होंने पुलिस को सूचना दी थी। इस फोन कॉल को आधार मानते हुए ही हाईकोर्ट ने उनकी सीबीआई जांच की मांग से संबंधित रिट स्वीकार की है। याचिका पर सुनवाई 6 अप्रैल को होगी।
विज्ञापन
राणा ने बताया कि उन्होंने सीबीआई जांच के लिए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। 12 फरवरी को हाईकोर्ट में याचिका दायर की जिसे स्वीकार कर लिया गया है।
इसमें कहा गया है कि 28 सितंबर को वारदात के समय रात 10:28 बजे उन्होंने की कॉल करके पुलिस को सूचना दी थी। मामले में उनके बेटे समेत परिवार के 11 लोग आरोपी बनाए गए हैं। चार्जशीट में बेगुनाह को फंसाया गया है। इलाहाबाद हाईकोर्ट के वकील विजित सक्सेना का कहना है कोर्ट ने केंद्र और राज्य सरकार से सीबीआई जांच कराने के संबंध में जवाब मांगा है।
विज्ञापन