{"_id":"daa0bbdd700390177b869d26ae07dee9","slug":"bill-submitted-by-asking-the-pin-number-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे का पिन नंबर पूछकर जमा कराया बिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे का पिन नंबर पूछकर जमा कराया बिल
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Sat, 05 Sep 2015 01:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदमाश ने एक शख्स का एटीएम कार्ड का पिन नंबर पूछकर अपने मोबाइल के बिल का भुगतान किया। एसएमएस आने पर पीड़ित को इसकी जानकारी हुई। शुक्रवार को पीड़ित ने सेक्टर-20 पुलिस से इसकी शिकायत की है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, सेक्टर-16 निवासी रमेश सेक्टर-18 स्थित एक रेस्टोरेंट में काम करते हैं। इनका सेक्टर-18 में ओरियंटल बैंक आफ कामर्स में बचत खाता है।
बृहस्पतिवार को उनके मोबाइल पर किसी ने कहा कि आपके एटीएम कार्ड की डेट एक्सपायर होने वाली है। पीड़ित को झांसे में लेकर उसने कार्ड का पिन नंबर पूछ लिया।
इसके थोड़ी ही देर बाद 5 बार में 25 हजार रुपये के ट्रांजेक्शन का एसएमएस आया। इंटरनेट के जरिये वोडाफोन कंपनी के बिल का भुगतान किया गया था।