फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Bike wheel stuck in rope hanging behind truck

ट्रक के पीछे लटक रही रस्सी में फंसा बाइक का पहिया, जाने फिर क्या हुआ...

Fri, 15 Nov 2019 09:37 PM IST
Avdhesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Avdhesh Kumar Updated Fri, 15 Nov 2019 09:37 PM IST
विज्ञापन
Bike wheel stuck in rope hanging behind truck
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

जीटीबी एन्क्लेव इलाके में चलते ट्रक से लटक रही रस्सी में बाइक का पहिया फंस जाने से दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक से गिरने की वजह से दोनों काफी दूर तक घसीटते चले गए। 

विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने पति-पत्नी को इलाज के लिए जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित के बयान पर पुलिस ने लापरवाही से वाहन का मामला दर्ज कर चालक की तलाश कर रही है। 
विज्ञापन


तेलीबाड़ा शाहदा निवासी कमल और उसकी पत्नी बबीता एसीडी में सफाई कर्मी हैं। बृहस्पतिवार सुबह कमल पत्नी के साथ बाइक से  दिलशाद गार्डन जा रहा था। 

शाहदरा फ्लाईओवर से नीचे उतरने के दौरान उसकी बाइक आगे चल रहे ट्रक के पिछले हिस्से में रस्सी लटक रही थी। अचानक कमल की बाइक का पहिया उस रस्सी पर चला गया और पहिये के फंसते ही बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। गिरने के बाद बाइक काफी दूर तक घसीटती चली गई। हादसे में कमल की पत्नी बेहोश हो गई जबकि कमल को भी चोट लगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed