फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Bike stolen from roadside, case registered after three months.

Delhi NCR News: सड़क किनारे खड़ी बाइक चोरी, तीन माह बाद केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पुन्हाना। गांव गोधोला में सड़क किनारे खड़ी एक मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला सामने आया है। मामला तीन माह पहले का है लेकिन पुलिस ने तीन माह बाद केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में राजस्थान के अलवर जिले के खैरथल निवासी कृपा सिंह ने बताया कि वह 29 मार्च 2026 को अपनी बाइक से गांव गोधोला आया था। उसने बाइक सड़क किनारे खड़ी कर किसी काम से गांव में चला गया। करीब 10 मिनट बाद लौटने पर उसकी मोटरसाइकिल वहां नहीं मिली। पीड़ित के अनुसार, उसने अपने स्तर पर काफी तलाश की, लेकिन बाइक का कोई सुराग नहीं लग सका। चोरी हुई मोटरसाइकिल उसके भाई गुरमीत सिंह के नाम पर पंजीकृत है। मामले में जांच अधिकारी अशोक कुमार का कहना है कि उन्हें शिकायत आज ही प्राप्त हुई है जिसके बाद केस दर्ज कर जांच शुरू की दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article