फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Bike rider who fell on the road after being hit by a scooter was crushed by a bus

Delhi: स्कूटी की टक्कर से सड़क पर गिरे बाइक सवार को बस ने रौंदा, हुई मौत; स्कूटी चालक गिरफ्तार

Tue, 17 Oct 2023 02:09 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 17 Oct 2023 02:09 AM IST
सार

मृतक की शिनाख्त एटा, यूपी निवासी प्रवीन कुमार (34) के रूप में हुई है।हादसे के बाद चालक बस लेकर मौके से भाग गया। पुलिस ने प्रवीन की बाइक को टक्कर मारने वाले स्कूटी सवार अभिषेक कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Bike rider who fell on the road after being hit by a scooter was crushed by a bus
प्रवीण की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्वी दिल्ली के पांडव नगर इलाके में रांग साइड आ रहे स्कूटी सवार ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में एक ओर गिरे बाइक सवार को पीछे से आ रही बस ने कुचल दिया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त एटा, यूपी निवासी प्रवीन कुमार (34) के रूप में हुई है।हादसे के बाद चालक बस लेकर मौके से भाग गया। पुलिस ने प्रवीन की बाइक को टक्कर मारने वाले स्कूटी सवार अभिषेक कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक एटा का रहने वाला प्रवीन नोएडा सेक्टर-44 में किराए के मकान में रहता था। इसके परिवार में मां संतोष देवी के अलावा पत्नी गुड़िया और दो बेटियां हैं। प्रवीन अक्षरधाम मेट्रो स्टेशन पर एक निजी कंपनी में नौकरी करता था। शनिवार रात करीब 11.30 ड्यूटी समाप्त कर प्रवीन बाइक से नोएडा के लिए निकला।
विज्ञापन


उसके साथ दूसरी बाइक पर उसका रिश्तेदार प्रदीप चौहान था। जैसे ही दोनों गणेश नगर के पास पहुंचे, सामने से आ रहे स्कूटी सवार अभिषेक ने प्रवीन की बाइक को टक्कर मार दी। प्रवीन बाइक समेत सड़क की ओर गिर गया। पीछे से आ रही वॉल्वो बस ने उसे कुचल दिया। पुलिस ने प्रदीप के बयान पर मामला दर्ज कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed