फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   bike bot scam noida police found 100 bike from sanjay bhati village

अरबों के बाइक बोट फर्जीवाड़े में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, संजय भाटी के गांव से बरामद की 100 बाइक

Sun, 16 Jun 2019 12:39 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 16 Jun 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
bike bot scam noida police found 100 bike from sanjay bhati village
संजय भाटी के गांव से बरामद की गई 100 बाइक - फोटो : अमर उजाला

अरबों के फर्जीवाड़े के मामले में रिमांड पर लिए गए बाइक बोट (गर्वित इनोवेटिव प्रमोटर्स लि.) के मालिक संजय भाटी और फ्रेंचाइजी हेड विजय कसाना से पूछताछ के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने शनिवार को आरोपियों की निशानदेही पर दनकौर स्थित चीती गांव के बाइक बोट दफ्तर से 100 बाइक, कंप्यूटर, पांच बड़े बैग जिनमें खाली व भरे हुए चेक, रजिस्टर व अन्य कागजात बरामद किए हैं। वहीं, आरोपियों ने बताया कि पुलिस जांच से बचने के लिए उन्होंने खुद ही चीती गांव स्थित कार्यालय में आग लगाई थी। 

विज्ञापन


एसपी देहात विनीत जायसवाल ने बताया कि पुलिस संजय भाटी और विजय कसाना से रिमांड पर पूछताछ कर रही है। पूछताछ में आरोपियों से कई जानकारियां मिली हैं। आरोपियों ने बताया कि कार्यालय में आग लगाकर उन्होंने साक्ष्य मिटाने का भी प्रयास किया था। पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर पुलिस टीम ने शनिवार को आरोपियों को साथ ले जाकर चीती गांव स्थित उनके दफ्तर की छानबीन की। उनकी निशानदेही पर मौके से 100 बाइक व अन्य कागजात बरामद किए गए हैं। बाइकों को पुलिस लाइन में रखा गया है और कागजातों की गहनता से पड़ताल की जा रही है। बताया गया कि शनिवार को पुलिस टीम ने दोपहर को ही गांव जाकर पड़ताल शुरू कर दी थी और रात लगभग आठ बजे सामान बरामद कर टीम लौटी है। दफ्तर में कई कंप्यूटर आदि जले हुए मिले हैं।  
विज्ञापन


बाइक बोट कंपनी के चीती गांव स्थित दफ्तर से 100 बाइक, कंप्यूटर, बड़ी संख्या में चेक, रजिस्टर व अन्य कागजात बरामद किए गए हैं। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने पुलिस जांच से बचने को स्वयं दफ्तर में आग लगाई थी। आरोपियों से पूछताछ व मामले की पड़ताल जारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

- वैभव कृष्ण, एसएसपी गौतमबुद्ध नगर 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed