बिहार के बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, दिल्ली पुलिस को पड़ी फटकार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लगभग एक हफ्ते से फरार चल रहे बिहार के पटना जिले के मोकामा से निर्दलीय विधायक अनंत सिंह ने शुक्रवार(23 अगस्त) को दिल्ली के साकेत अदालत में आत्मसर्मपण कर दिया है। गौरतलब है कि अनंत सिंह के घर से एक एके-7 राइफल और ग्रेनेड बरामद हुआ था और उसके बाद से ही वह गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार थे।
अनंत सिंह के कोर्ट में आत्मसमर्पण करने के बाद अदालत ने दिल्ली पुलिस को केस के बारे में सभी सूचना और विवरण पेश करने को कहा है। अदालत ने इसके लिए पुलिस को 30 मिनट का समय दिया है। इसके बाद दिल्ली पुलिस अनंत सिंह से सवाल-जवाब कर रही है।
अदालत ने सुनवाई के दौरान पुलिस से ये भी पूछा कि केस के दस्तावेज पेश करने में इतना समय क्यों लग रहा है। कोर्ट ने ये भी पूछा कि अनंत सिंह प्रभावी शख्स हैं इसलिए तो ऐसा नहीं हो रहा? इस पर दिल्ली पुलिस ने जवाब दिया कि उन्होंने अनंत सिंह की फोटो बिहार पुलिस को भेजी है और वहां से जानकारी मांगी है। इसके साथ ही पुलिस ने अनंत सिंह की कस्टडी की भी मांग की है।
Saket Court asks Delhi Police as to why they are delaying in presenting the details. Court asks is it because Anant Singh is an influential person. Delhi Police replies they've forwarded his photograph to #BiharPolice&sought details from there. Police also demands for his custody https://t.co/7HoId9YvYr
— ANI (@ANI) August 23, 2019
फरार होने के बाद उन्होंने एक वीडियो भी जारी किया था। 19 अगस्त को जारी वीडियो में अनंत सिंह ने कहा था कि उन्हें गिरफ्तारी का डर नहीं और दो-तीन दिन के बाद अदालत में सरेंडर कर देंगे।
गौरतलब है कि अनंत सिंह ने 19 अगस्त के बाद गुरुवार(22 अगस्त) को भी एक वीडियो जारी किया था। उन्होंने इसमें कहा था कि उन्हें पुलिस पर भरोसा नहीं है। वह पुलिस के सामने नहीं बल्कि अदालत में आत्मसमर्पण करेंगे। मुझे अदालत पर भरोसा है।
अनंत सिंह ने पटना पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था कि उन्हें पता चला है कि राज्य की सत्ताधारी जदयू के सांसद ललन सिंह, मंत्री नीरज कुमार और अपर पुलिस अधीक्षक लिपि सिंह ने मेरे खिलाफ साजिश रचकर एक रिश्तेदार के माध्यम से घर में हथियार रखवाए थे। मालूम हो कि एके-47 राइफल रखने के लिए पुलिस ने उनपर आतंकवाद विरोधी कानून के तहत एफआईआर दर्ज की है।
Independent MLA from Bihar Anant Singh has today moved a surrender application in Delhi's Saket Court. Singh was absconding for last few days after an FIR was lodged against him under UAPA Act, following a raid at his residence in which an an AK-47 was recovered (file pic) pic.twitter.com/w5uxvKsKQG
— ANI (@ANI) August 23, 2019