आज शहर में होंगे नीतीश कुमार, 25 फुट के दायरे में किसी को नहीं मिलेगी एंट्री
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बुधवार को दोपहर 12 बजे जेवर के जनता इंटर कॉलेज के पास खुर्जा-जेवर रोड पर जनसभा को संबोधित करेंगे। नीतीश कुमार निर्भय स्वास्थ्य सेवा व जन कल्याण संस्था की नशा मुक्ति जन जागृति रैली में शामिल होंगे। मंगलवार को स्थानीय पुलिस व बिहार से कई सुरक्षा अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया।
रैली के आयोजक आचार्य पवन कुमार व मनोज तालान के अनुसार, रैली में लगभग दस हजार लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। इसके लिए पुलिस ने रैली स्थल पर 150 सिपाही, 8 एसओ और दो कंपनी पीएसी को सुरक्षा की जिम्मदारी सौपी है।
मंगलवार दोपहर एसडीएम जेवर सुरेश कुमार मिश्र व एसपी देहात अभिषेक यादव ने सीओ जेवर व कोतवाली प्रभारी के साथ रैली स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों का जायजा लिया।
रैली स्थल के लिए केवल तीन गेट
साथ ही, बिहार के आईजी बच्चू सिंह मीणा व कमिश्नर रैंक के अधिकारियों ने भी निरीक्षण कर मंच के चारों तरफ 25 फुट के दायरे में किसी के भी प्रवेश पर रोक लगा दी है। रैली स्थल को पूरी तरह से बाउंड्री से कवर कराने के निर्देश दिए गए हैं।
लोगों के रैली स्थल तक पहुंचने के लिए केवल तीन गेट बनाए गए हैं। इन पर मेटल डिटेक्टर के अलावा पूरी तरह से चेकिंग के बाद ही अंदर जाने की इजाजत दी जाएगी। वहीं, निर्भय संस्था की महिला ब्रिगेड ने यूपी में शराब बंदी की मांग करने की बात कही है।
रैली स्थल पुलिस व पीएसी की उचित व्यवस्था की गई है। बाहर से आने वाले सभी लोगों को सुरक्षा जांच के बाद ही रैली स्थल पर आने दिया जाएगा। साथ ही, अन्य शहरों से आने वाले वाहनों की पार्किंग रोड पर न हो, इसके लिए अलग से पार्किंग की व्यवस्था भी की गई है।