{"_id":"be48a1099e4999a5ee3463d97559c842","slug":"bigdega-weather-today-with-clouds-sail-in-high-winds","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से बिगड़ेगा मौसम, बादलों के साथ चलेंगी तेज हवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से बिगड़ेगा मौसम, बादलों के साथ चलेंगी तेज हवाएं
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Mon, 14 Apr 2014 02:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर इस सप्ताह लोगों को झेलना होगा। आसमान में बादल छाए रहने के साथ तेज ठंडी हवाएं चलने का अनुमान है। इससे तापमान में गिरावट आने के साथ ही हल्की बारिश भी हो सकती है।
विज्ञापन
तेज ठंडी हवाओं के चलने और आसमान पर बादल छाने से रविवार को तापमान में गिरावट आई। शनिवार के मुकाबले तापमान पांच डिग्री गिरकर 19/32 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।
विज्ञापन
मौसम वैज्ञानिक डा. विवेक राज सिंह के अनुसार वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश हो सकती है। मैदानी क्षेत्रों में सोमवार को भी तापमान कम रहेगा और बादल छाए रहेंगे।
विज्ञापन
सोमवार का तापमान 20/35 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जबकि मंगलवार को तेज गर्मी पड़ेगी। मंगलवार का तापमान 22/38 डिग्री रहने का अनुमान है।
इसके बाद बुधवार से तापमान में फिर गिरावट आ जाएगी। गुरुवार को हल्की बारिश हो सकती है।