फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   big shock to kejriwal, police action against somnath bharti

केजरीवाल को झटका, सोमनाथ पर होगी कार्रवाई!

Sat, 01 Mar 2014 02:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 01 Mar 2014 02:58 PM IST
विज्ञापन
big shock to kejriwal, police action against somnath bharti

दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री सोमनाथ भारती के खिड़की एक्सटेंशन रेड और पुलिस से झड़प, सागरपुर में एक महिला की रिपोर्ट पर पुलिस कार्रवाई नहीं किए जाने पर गठित आयोग ने उपराज्यपाल नजीब जंग को रिपोर्ट सौंप दी है।

विज्ञापन


रिटायर एडीशनल डिस्ट्रिक्ट एंड सेशन जज बीएल गर्ग की 500 पेज से भी मोटी रिपोर्ट उपराज्यपाल ने दिल्ली सरकार के गृह विभाग व कानून विभाग को भेज दी है।

हालांकि दोनों विभाग के अधिकारियों का कहना है कि अभी रिपोर्ट नहीं देखी है। इस मामले में सोमनाथ के बचाव और कुछ अन्य मुद्दों का हवाला देकर अरविंद केजरीवाल ने रेल भवन के सामने धरना भी दिया था।

विज्ञापन

ठीक नहीं था सोमनाथ का तरीका: रिपोर्ट!

big shock to kejriwal, police action against somnath bharti

सूत्रों का दावा है कि पुलिसिया कार्रवाई को जायज व कानून मंत्री के व्यवहार को गलत बताया गया है। उनके अनुसार रिपोर्ट में 15-16 जनवरी रात में कानून मंत्री ने युगांडा की युवतियों के निवास पर जो रेड समर्थकों के साथ की, उसका तरीका ठीक नहीं था।

रिपोर्ट कानून विभाग और गृह विभाग के अधिकारी अभी पढ़ेंगे। उल्लेखनीय है कि 15 जनवरी की देर रात मीडिया के साथ रेड करने पहुंचे सोमनाथ भारती का क्षेत्रीय एसीपी के साथ हॉट टॉक भी हुआ था।

फिर कानून मंत्री खुद युगांडा की कुछ महिलाओं को मेडिकल जांच के लिए एम्स ले गए थे। फिर कानून मंत्री खुद युगांडा की कुछ महिलाओं को मेडिकल जांच के लिए एम्स ले गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed