{"_id":"626dfd099677a6574b01042f","slug":"big-road-accident-in-delhi-car-overturned-uncontrollably-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में रफ्तार का कहर: वैगनआर और बाइक की टक्कर में दो लड़कियों समेत तीन की मौत, कार में सवार थे सात लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में रफ्तार का कहर: वैगनआर और बाइक की टक्कर में दो लड़कियों समेत तीन की मौत, कार में सवार थे सात लोग
Sun, 01 May 2022 10:48 AM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 01 May 2022 10:48 AM IST
सार
दिल्ली के शकरपुर इलाके में विकास मार्ग पर शनिवार देर रात एक कार और बाइक की टक्कर हो गई। कार में सात लोग सवार थे। इनमें से दो युवतियों समेत तीन लोगों की मौत हो गई। जबिक कार सवार घायल दो लोगों का उपचार चल रहा है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
सड़क पर पलटी कार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी दिल्ली में शनिवार की देर रात बड़ा सड़क हादसा हुआ है। कार और बाइक की टक्कर में दो युवतियों व एक बाइक सवार की मौत हो गई है। जबकि दो घायलों का उपचार चल रहा है। हादसे इतना जोरदार था कि कार पलट गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पूर्वी दिल्ली के शकरपुर इलाके में विकास मार्ग पर शनिवार की देर रात करीब एक बजे वैगनआर और एक बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और कार पलट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हादसे में गंभीर रूप से घायल बाइक सवार को गुरुतेग बहादुर अस्पताल भिजवाया। जहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं दुर्घटनाग्रस्त कार में फंसे सात लोगों को आनन-फानन बाहर निकला गया। इनमें से घायल चार लोगों को उपचार के लिए हेडगेवार अस्पताल ले जाया गया। जहां 17 वर्षीय ज्योति और 19 वर्षीय भारती को चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। जबकि दो घायलों का उपचार चल रहा है। जानकारी मिली है कि कार सभी लोग पीरागढ़ी एक कार्यक्रम में गए थे, वहां से कड़कड़डूमा स्थित घर लौट रहे थे।
विज्ञापन
वहीं मामले को लेकर पूर्वी दिल्ली पुलिस की उपायुक्त प्रियंका कश्यप का कहना है कि एक मई की रात करीब एक बजे कार और एक बाइक की टक्कर की सूचना पुलिस को मिली थी। दुर्घटना में जोमैटो की टी-शर्ट पहने बाइक सवार की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन