{"_id":"5d6b44fd8ebc3e01711f59d6","slug":"big-road-accident-in-bulandshahr-collision-with-two-bikes","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बुलंदशहर में बड़ा हादसा, दो बाइकों की टक्कर में दो सगे भाईयों समेत तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलंदशहर में बड़ा हादसा, दो बाइकों की टक्कर में दो सगे भाईयों समेत तीन की मौत
Sun, 01 Sep 2019 09:41 AM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 01 Sep 2019 09:41 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में बड़ा हादसा हुआ है। हादसे में दो सगे भाइयों समेत तीन लोगों की मौत हो गई है। जबकि तीन लोग घायल हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
खुर्जा थाना देहात के गांव अगौरा के पास यह हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार, गांव नागल कोठी निवासी महेंद्र (33), सतेंद्र (28) और विपिन पुत्रगण शीशपल बाइक पर सवार होकर पहासू की तरफ से खुर्जा लौट रहे थे। जैसे ही वह मार्ग पर थाना खुर्जा देहात के गांव अगौरा के पास पहुंचे, तो सामने से आ रही बाइक से उनकी टक्कर हो गई।
हादसे में एक बाइक सवार तीन भाई और दूसरी बाइक सवार पहासू थाना इलाके के गांव करौरा निवासी अभय पुत्र संजय, आशुतोष पुत्र सुभाष, अर्जुन पुत्र हरकेश घायल हो गए।
विज्ञापन
हादसे के बाद मौके पर काफी संख्या में लोग एकत्र हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को खुर्जा के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने गांव नगला कोठी निवासी महेंद्र और सतेंद्र को मृत घोषित कर दिया।

जबकि अन्य चार घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया। जिसमें से एक को गंभीर हालत में मेरठ के लिए रेफर कर दिया। दूसरे बाइक सवार अर्जुन पुत्र हरकेश ने मेरठ में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
पुलिस ने तीनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर हादसे में दो सगे भाइयों की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
पुलिस ने तीनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर हादसे में दो सगे भाइयों की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।