फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Big negligence: diesel engine ran on without driver

बड़ी लापरवाहीः बिना ड्राइवर पटरियों पर दौड़ा डीजल इंजन

Sat, 14 Apr 2018 09:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 14 Apr 2018 09:57 PM IST
विज्ञापन
Big negligence: diesel engine ran on without driver
demo pic

आनंद विहार रेलवे स्टेशन में  रेलवे ट्रैक पर अचानक से डीजल इंजन बिना ड्राइवर के चल पड़ा। करीब 40 मीटर चलने के बाद इंजन अचानक ट्रैक से उतर गया। इस चलते कोई बड़ा हादसा होने से बच गया। मामले में ड्राइवर को  निलंबित कर  जांच बैठा दी गई है। बताया जा रहा है कि हैंड ब्रेक फल होने के कारण यह घटना हुई।

विज्ञापन


 जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब 2:33 बजे शट डाउन डीजल इंजन लाइन नंबर पांच के प्लेटफार्म नंबर 1 व 2 के बीच खड़ा था। अचानक से यह ट्रैक पर चलने लगा।  बिना ड्राइवर करीब 40 मीटर चलने के बाद इंजन का 3 पहिया पटरी से उतरकर रुक गया। अधिकारिक जानकारी के अनुसार, प्रथम दृष्टया जांच में अनुमान लगाया गया है कि इस इंजन का हैंड ब्रेक फेल कर गया होगा।
विज्ञापन


अमूमन इंजन ड्राइवर पार्किंग के दौरान हैंड ब्रेक लगाकर इंजन को ट्रैक पर रोककर उतरता है, लेकिन इस हैंड ब्रेक के फेल हो जाने के कारण इंजन पटरी पर दौड़ पड़ा। हालांकि इस घटना से किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। ट्रेनों का संचालन इस प्लेटफार्म से शुरू कर दिया गया है।   

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed