फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   big gift for buyers, new rules will be fixed in time possession

फ्लैट खरीदारों को बड़ी सौगात, नए नियम से तय वक्त पर मिलेगा पजेशन

Fri, 10 Jun 2016 01:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Fri, 10 Jun 2016 01:39 AM IST
विज्ञापन
big gift for buyers, new rules will be fixed in time possession

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने आवासीय संपत्ति खरीदारों को दो बड़ी सौगात दी है। बिल्डर ने प्राधिकरण में जितना पैसा जमा किया है उसी अनुपात में कंपलीशन लेकर फ्लैटों की रजिस्ट्री हो सकेगी। वहीं आवासीय संपत्ति को मोर्टगेज की भी अनुमति मिल गई है।

विज्ञापन


ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ पीसी गुप्ता ने बताया कि मंदी और फ्लैट खरीदारों के हितों को ध्यान में रखकर बोर्ड ने निर्णय लिया है कि बिल्डर ने प्लाट के एवज में जितना पैसा जमा किया है, उसी अनुपात में निर्मित टावर को कंपलीशन सर्टिफिकेट जारी कर दिया जाए, जिससे उन टावरों में फ्लैट खरीदने वालों के नाम जल्दी रजिस्ट्री हो सके। अब तक बिल्डर से उस प्लाट की कुल कीमत लेने के बाद सबलीज की अनुमति दी जाती थी।
विज्ञापन


 दूसरी सौगात आवासीय भूखंड पर बने भवनों और निर्मित भवनों पर बैंक से कर्ज लेने के लिए मोर्टगेज की अनुमति दे दी जाएगी। अब तक सिर्फ हाउसिंग लोन मिलता था। अगर किसी को बच्चों की पढ़ाई या स्वास्थ्य के लिए अपनी आवासीय संपत्ति को गिरवी रखकर कर्ज लेना चाहे तो प्राधिकरण अनुमति नहीं देता था। हालांकि, इसके लिए दो शर्त लगाई गई है। पहली यह कि उसका कंपलीशन ले लिया हो और दूसरा उस आवंटन की पूरी रकम जमा कर दी गई हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed