{"_id":"5f6a63d6b8f7f25ad9604175","slug":"big-action-by-ncb-international-drug-smuggling-racket-busted-8-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनसीबी की बड़ी कार्रवाई, अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, आठ गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनसीबी की बड़ी कार्रवाई, अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, आठ गिरफ्तार
Wed, 23 Sep 2020 02:21 AM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 23 Sep 2020 02:21 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
राजधानी दिल्ली से लगे उत्तर प्रदेश के नोएडा में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ( एनसीबी) ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए हेरोइन, कोकीन और मारिजुआना की तस्करी करने वाले एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ किया है। इसके साथ ही एनसीबी की टीम ने इस मामले में 8 लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
इस महीने की शुरुआत में एक ड्रग पार्सल की जब्ती, दो अफ्री की नागरिकों और म्यांमार की एक महिला की गिरफ्तारी के साथ यह अभियान शुरू किया गया था। एनसीबी ने एक बयान में कहा कि इस भारत - नाइजीरिया ड्रग सिंडिकेट का मुख्य सरगना फ्रैं क उर्फ पीटर है और वह नोएडा में एक किराए के फ्लैट से अपने सिंडिकेट का संचालन करता था। उसे 15 सितंबर को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
बयान में कहा गया कि कुल आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है और एनसीबी ने लगभग 8 किलोग्राम हेरोइन, 455 ग्राम कोकीन और 1.1 किलोग्राम प्रीमियम गुणवत्ता वाली मारिजुआना जब्त की है। इस अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स सिंडिकेट के पूरे भारत स्थित मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया गया है। जांच के अनुसार पिछले कुछ महीनों में इस मॉड्यूल ने लगभग 52 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ की तस्करी की थी।
विज्ञापन